{"_id":"5b41d3944f1c1b10278b50d2","slug":"online-college-staff-data-teachers-must-registration-this-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः ऑनलाइन होगा कॉलेज स्टाफ का डाटा, शिक्षकों को इस तारीख तक करवाना होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः ऑनलाइन होगा कॉलेज स्टाफ का डाटा, शिक्षकों को इस तारीख तक करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कॉलेजों में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन होगा। इसके लिए 10 जुलाई तक शिक्षकों को एमआईएस (मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम) पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इससे कॉलेज शिक्षकों का डाटा एक जगह उपलब्ध होने के साथ बड़े स्तर पर पदोन्नति व ट्रांसफर में आसानी रहेगी। सरकार ने स्कूलों के बाद कॉलेजों में एक क्लिक पर पदोन्नति व ट्रांसफर की तैयारी की है।
खुद भरनी होगी डिटेल
कॉलेज शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद उन्हें यूजर नेम व पासवर्ड मिलेगा। इससे वे अपनी डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। यह काम उन्हें खुद ही करना है। डाटा अपलोड होने पर इसे कॉलेज की ओर से वेरिफाई किया जाएगा। ऐसा किसी भी तरह की त्रुटि या गलत सूचना से बचने के लिए किया गया है।
स्कूल स्तर पर हो चुके हैं एक क्लिक पर ट्रांसफर
प्रदेश सरकार एमआईएस पोर्टल का एक ट्रायल स्कूल स्तर पर ले चुकी है। इसके जरिए प्रदेश में एक ही क्लिक पर हजारों शिक्षकों के तबादले किए गए। इससे पूर्व पहले शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस नई व्यवस्था से प्रदेश भर के शिक्षकों का डाटा एक जगह उपलब्ध है। इसी तरह कॉलेज शिक्षकों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम भनवाला ने बताया कि, कॉलेज स्टाफ को एमआईएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना है। इसके बाद उन्हें अपनी डिटेल पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए उन्हें यूजर नेम व पासवर्ड दिया जाएगा। इससे दूसरा व्यक्ति उनके एकाउंट या डिटेल से छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।