फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Carrom Competition.. Mohammad Talib and Nidhi Gupta became the winners

ऑनलाइन कैरम प्रतियोगिता.. मोहम्मद तालिब और निधि गुप्ता बने विजेता

Sun, 13 Jun 2021 10:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Online Carrom Competition.. Mohammad Talib and Nidhi Gupta became the winners
चंडीगढ़। मोहम्मद तालिब और निधि गुप्ता पहला चंडीगढ़ ऑनलाइन कैरम टूर्नामेंट 2021 के विजेता बने हैं। दोनों ही इंटरनेशनल स्तर के कैरम खिलाड़ी हैं। रविवार को ऑनलाइन कैरम टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों के वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कों के वर्ग में इंटरनेशनल खिलाड़ी मोहम्मद तालिब ने नेशनल लेवल के खिलाड़ी मोहम्मद हसन को हरा दिया। वे पिछले तीन दिनों से शीर्ष पर चल रहे थे। फाइनल में मोहम्मद तालिब ने कुल 32 शॉट में कैरम बोर्ड की गेम को खत्म किया। वहीं मोहम्मद हसन ने 50 शॉट के साथ गेम को खत्म किया। कम से कम शॉट के साथ गेम खत्म करने वाला इस खेल का विजेता होता है। वहीं गगनदीप तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों के फाइनल में इंटरनेशनल खिलाड़ी निधि गुुप्ता ने इंटरनेशनल लेवल की खिलाड़ी तुबा सेहर को हरा विजेता बनीं। फाइनल में निधि गुप्ता ने 44 शॉट के साथ खेल को खत्म किया। वहीं तुबा सेहर ने 50 शॉट के साथ खेल को खत्म किया। सान्या तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धियां
मोहम्मद तालिब : 24 वर्ष के इंटरनेशनल कैरम खिलाड़ी हैं और बीए कर रहे हैं। कैरम के खेल से 10 वर्ष के उम्र से ही जुड़ गए थे। मेहनत के दम पर आज इस मुकाम तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्ष 2013 में गुड़गांव में श्रीलंका के साथ भारत की ओर मोहम्मद तालिब ने टेस्ट सीरीज खेली। इसमें भारत 2-1 से जीता था।
-वर्ष 2010 सबजूनियर नेशनल में प्रथम स्थान।
- वर्ष 2013 सबजूनियर नेशनल में प्रथम स्थान
-वर्ष 2014 में अंडर 19 में खेलते हुए प्रथम स्थान
-वर्ष 2012 में नेशनल जूनियर में द्वितीय स्थान
निधि गुप्ता
19 वर्ष की निधि शहर ही युवा इंटरनेशनल लेवल की कैरम खिलाड़ी हैं। मौजदा समय में बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं। भारत की ओर से खेलते हुए इंटरनेशनल लेवल स्तर पर विजेता रहीं।

- वर्ष 2017 में मालद्वीप में मालद्वीप को 3-0 से टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की।
-वर्ष 2019 में मालद्वीप में मालद्वीप को 5-0 से टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की।
- वर्ष 2015 महाराष्ट्र में सबजूनियर नेशनल में प्रथम स्थान
-वर्ष 2015 तमिलनाडु में सीबीएसई नेशनल में प्रथम स्थान
- वर्ष 2016 जांलधर में सीबीएसई नेशनल में प्रथम स्थान
विजेता बोले- ऑनलाइन प्रतियोगिता में भी देखने को मिली प्रतिस्पर्धा
मोहम्मद तालिब ने बताया कि पहली बार ऑनलाइन कैरम टूर्नामेंट खेला। इसकी आदत पहले नहीं थी। पहले दो दिन कुछ अलग महसूस हुआ, लेकिन बाद में बेहतर लगा और खेलने में भी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। वहीं निधि गुप्ता ने बताया पिछला पूरा साल लॉकडाउन के खराब रहा। इस साल भी कोविड के चलते अधिक्तर समय खिलाड़ियों को घर पर ही रहना पड़ा। अभ्यास नही हो पा रहा था। ऐसे में ऑनलाइन कैरम का प्रस्ताव चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन की ओर से आया। काफी सुखद महसूस हुआ कि कम से कम खेल तो शुरू हुआ। ऑनलाइन ख्ेालने का मुझे अलग ही अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed