अब एक क्लिक पर पाएं सूरजकुंड मेले की एंट्री टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में एंट्री के लिए एक क्लिक पर टिकटें उपलब्ध हो जाएंगी। इस साल पहली बार मेला प्रवेश टिकटों को ‘बुक-माई-शो’ के माध्यम से लिया जा सकता है।
लोगों और शिल्पकारों की मांग पर मेला की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब मेला सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक रहेगा।
हरियाणा पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक सुमिता मिश्रा ने बताया कि पहली से 15 फरवरी के मध्य आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के हस्तशिल्प कारीगर, हथकरघा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकार अपने हुनर का प्रस्तुत करेंगे।
बुजुर्गों और विद्यार्थियों को टिकट में 50 फीसदी छूट
मेला की एंट्री टिकटें हरियाणा पर्यटन की वेबसाइट www.haryanatourism.gov.in से ऑनलाइन ले सकते हैं। इसके अलावा, एनड्रोयड ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम भी मोबाइल एप्लीकेशन ‘सूरजकुंड मेला’ का इस्तेमाल करते हुए ई-टिकट ली जा सकती है। ई-टिकटिंग के लिए एसएमएस का भी प्रयोग किया जा सकता है।
मेला प्रवेश टिकट एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के डैबिट और क्रेडिक कार्ड और 25 बैंकों की नेट बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से ली जा सकती है। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन से अनुबंध करके चुनिंदा 20-22 मेट्रो स्टेशनों पर मेला प्रवेश टिकटें बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें इंटरचेज, टर्मिनल और मुख्य स्टेशन शामिल होंगे।
वरिष्ठ नागरिकों, निशक्त व्यक्तियों और सेवारत सैनिकों के लिए मेला प्रवेश टिकटों में 50 प्रतिशत की छूट होगी। युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कालेज विद्यार्थियों को फोटो सहित वैध पहचान पत्र दिखाने पर मेला प्रवेश टिकटों में 50 प्रतिशत की छूट होगी।