{"_id":"68ccc61a9e2f2331d80ae2d5","slug":"online-betting-it-searches-reveal-most-dubai-links-including-police-officers-chandigarh-punjab-haryana-2025-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन सट्टा: आईटी की सर्च में दुबई के सबसे ज्यादा लिंक, चंडीगढ़-पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन सट्टा: आईटी की सर्च में दुबई के सबसे ज्यादा लिंक, चंडीगढ़-पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारी भी शामिल
Fri, 19 Sep 2025 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:25 AM IST
सार
चंडीगढ़ आयकर विभाग ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कई हिस्सों में रेड की है। रेड में इनकम टैक्स चंडीगढ़ के 250 से अधिकारी शामिल हैं। बीते रोज चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व अन्य कुल 35 जगहों पर रेड की गई थी।
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टेबाजी
- फोटो : AI
विस्तार
ऑपरेशन एंड गेम के तहत उत्तर भारत में आयकर चंडीगढ़ की इन्वेस्टिगेशन टीम ने अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन बेटिंग यानी सट्टेबाजी के नेटवर्क को पर्दाफाश किया है।
वीरवार को चंडीगढ़ आयकर विभाग की टीम चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कई हिस्सों में रेड करती रही। बताया जा रहा है कि यह रेड अभी एक या दो दिन और चलेगी। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस रेड के दौरान बरामद इलेक्ट्रानिक डिवाइस व अन्य सबूतों में बड़ा खुलासा हुआ है।
इस ऑनलाइन बेटिंग के नेटवर्क में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई पुलिसकर्मी और अफसर भी शामिल हैं। इनकम टैक्स के अधिकारी के अनुसार अब तक करोड़ों रुपये कैश, ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, सोना और लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि बेटिंग के नेटवर्क में शामिल इन आरोपियों की चल व अचल संपत्तियों को अटैच और फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है। रेड खत्म होने के बाद इनकी असल वैल्यूशन यानी कीमत पता लगाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: सरकारी महिला टीचर का काला कारनामा, बेचती थी चिट्टा...पाकिस्तान से कनेक्शन, पकड़ी गई कुलविंदर कौर
सूत्रों की मानें तो इस ऑनलाइन बेटिंग के नेटवर्क में अब एक नया नाम प्रीमियम बेट डॉट कॉम जुड़ा है। इस नेटवर्क को भी इनकम टैक्स की टीम खंगाल रही है।
इनकम टैक्स के अधिकारी ने बताया कि इसकी वैल्यूशन करोड़ों में होगी। इस पूरे नेटवर्क में अब तक 500 करोड़ के टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। इनकम टैक्स के अधिकारियों की मानें तो एक हजार करोड़ तक टैक्स चोरी की फिगर पहुंच सकती है।

Trending Videos
रेड के दूसरे दिन तक कुल 45 आरोपियों को दबोचा
इनकम टैक्स चंडीगढ़ की टीमों ने वीरवार को 12 जगहों पर रेड की। बीते रोज और बुधवार तक विभाग ने इस ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े नेटवर्क के कुल 45 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये इन आरोपियों की पूछताछ पर अन्य जगहों पर रेड और रिकवरी जारी है।अधिकारियों ने कहा कि भारी मात्रा में नकदी, सोना, गहने, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस व लग्जरी गाड़ियां सीज की जा रही है, ऐसे में यह रेड लगातार चल सकती है। इनकम टैक्स के अधिकारियों की मानें तो इस सट्टेबाजी के नेटवर्क में कई हवाला ऑपरेटर भी शामिल हैं, जोकि ऑफलाइन तरीके से बेटिंग से आने वाले पैसों को विदेश में हवाला के जरिए सेटल करते थे। यहां तक कि ऑनलाइन बेटिंग से कमाए जाने वाले पैसों को शेल कंपनियों से इनके मास्टरमाइंड तक पहुंचते थे, इनसे जुड़े इनकम टैक्स को सबूत मिले हैं।