फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Female teacher including six accused arrested with 9 kg heroin in Amritsar

Punjab: सरकारी महिला टीचर का काला कारनामा, बेचती थी चिट्टा...पाकिस्तान से कनेक्शन, पकड़ी गई कुलविंदर कौर

Thu, 18 Sep 2025 06:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Sep 2025 06:32 PM IST
सार

सरकारी स्कूल की महिला टीचर चिट्टा बेच रही थी। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथ महिला नशे के काले कारोबार में शामिल होकर काली कमाई कर रही थी। शिक्षा विभाग से मोटी तनख्वाह पाने वाली शिक्षिका कुलविंदर कौर को चिट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Female teacher including six accused arrested with 9 kg heroin in Amritsar
anuj crime - फोटो : Freepik

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों को पढ़ाने वाली महिला टीचर को चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 9 किलो हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर शहरी पुलिस ने छह तस्करों को नौ किलो हेरोइन की खेप के साथ पकड़ा है। जांच में सामने आया कि नशे की यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार भेजी थी। पकड़े गए तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका है। पकड़े गए आरोपियों में हनी निवासी छेहरटा, गुरप्रीत निवासी गांव थांदे, हरिंदर हिंद निवासी जंडियाला गुरु, परमजीत पारस, जसबीर कौर और कुलविंदर कौर शामिल है। आरोपी महिला कुलविंदर कौर सरकारी स्कूल की अध्यापिका है। सभी आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सबसे पहले थाना छेहरटा पुलिस ने आरोपी हनी को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस आरोपी से पूछताछ के आधार पर गुरप्रीत निवासी गांव थांदे को गिरफ्तार कर उससे 3 किलो हेरोइन बरामद की थी। आरोपी हनी से पूछताछ के आधार पर उसके एक अन्य साथी हरिंदर हिंद निवासी जंडियाला गुरु को गिरफ्तार कर 5 किलो हेरोइन बरामद की थी। जांच दौरान पता चला था कि इस पूरे नेटवर्क तस्कर गुरप्रीत सिंह ऑपरेट कर था। वह पाकिस्तान से खेप मंगवाता था। गुरप्रीत सिंह ने जांच दौरान अपनी दो महिला साथी जसबीर कौर और कुलविंदर कौर के बारे में खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर इनसे एक किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच दौरान पता चला कि पकड़े गए सभी आरोपी विदेश में बैठे कुख्यात अपराधी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी जट्ट के संपर्क में थे। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर अपना नेटवर्क चला रहे थे। उन्होंने बताया कि हैपी जट्ट के खिलाफ पहले भी 25 केस दर्ज हैं। महिलाओं का इस तरह के नशा कारोबार में शामिल होना गंभीर चिंता का विषय है। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग से भी बातचीत की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बठिंडा ब्लास्ट मामला: मानव बम बना रहा था गुरप्रीत, आतंकियों के वीडियो...निशाने पर थी सेना; चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed