{"_id":"61402b9df6e2fc8f024a7505eb191fa8","slug":"online-attendence-system-in-chandigarh-offices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों की अटेंडेंस अब सीधे मोदी दरबार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों की अटेंडेंस अब सीधे मोदी दरबार में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब चंडीगढ़ में मोदी सरकार के कार्यालय जल्द ही आनलाइन केंद्र से कनेक्ट हो जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा बनवाए जा रहे हाजिरी रजिस्टर के माध्यम से ऐसा होगा। इस अटेंडेंस वेबसाइट का काम अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। इस वेबसाइट का नाम होगा अटेंडेंस.जीओवी.इन।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की यह योजना देश के सभी केंद्रीय कार्यालयों की जानकारी हासिल करना और उनकी छुट्टियों आदि की जानकारी रखना है। चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के सौ से ज्यादा कार्यालय हैं। इनमें प्रमुख रूप से सेंट्रल इनकम टैक्स एंड एक्साइज डिपार्टमेंट, सेंट्रल एनवायरमेंट डिपार्टमेंट, सेंट्रल पर्यावरण विभाग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अभी इन अधिकारियों की अटेंडेंस मैनुअल होती है। वेबसाइट तैयार होने के बाद इनकी अटेंडेंस का सारा डाटा केंद्र के पास आनलाइन उपलब्ध होगा। इसके साथ ही इन कर्मचारियों की छुट्टी भी इसी से जुड़ी होगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से परफारमेंस पर भी प्रभाव होगा। केंद्र सरकार के जो कार्यालय पब्लिक से जुड़े हैं उनमें विजिट करने वालों की संख्या और उनका काम भी पता चल सकेगा।