{"_id":"abdaaa1826276e07b68235687b5722d9","slug":"onion-rates-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 30 रुपये किलो बिका प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 30 रुपये किलो बिका प्याज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद एकाएक प्याज के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली। मार्केट कमेटी ने स्टाल पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक 55 रुपये किलो प्याज बेचा।
वहीं मंडी में तीन बजे से प्याज 30 से 50 रुपये किलो बिका। दो दिन पहले प्याज मंडी में 75 रुपये किलो बिक रहा था।
मार्केट कमेटी के सचिव जीआर पिल्लई ने बताया कि दोपहर बाद प्याज सस्ता हो गया। उन्होंने बताया कि रविवार को मंडी को देखकर स्टाल पर कीमत तय करेंगे।
स्माल वेजिटेबल सेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान देशराज का कहना है कि मंडी में अधिक माल आने के कारण प्याज सस्ता हुआ।
अनिल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अनिल कुमार ढींगरा का कहना है कि बारिश न हो तो अब हर रोज प्याज कुछ न कुछ सस्ता होगा।