फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   onion cheap in market but expensive on administration app

बाजार में 15, प्रशासन बेच रहा 50 रुपये किलो प्याज

Mon, 18 Jan 2016 11:34 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
onion cheap in market but expensive on administration app

भले ही बाजार में सब्जियों के रेट अब काफी कम हो गए हों, लेकिन प्रशासन के स्मार्ट चंडीगढ़ एप पर अभी भी सब्जियों के रेट आसमान पर हैं।

विज्ञापन


शहरवासियों की सुविधा के लिए एप पर सब्जी, फल और दालों के रेट बताए गए हैं, ताकि लोगों को रेट की सही जानकारी मिल सके। लेकिन, अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह एप अब लोगों को गलत जानकारी मुहैया करवा रहा है। प्रशासन ने पिछले साल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एप को लांच किया था।

उसय अधिकारियों ने दावा किया था कि एप पर प्रतिदिन रेट लिस्ट अपडेट की जाएगी। लेकिन, कुछ समय बाद ही अधिकारियों के दावे की हवा निकल गई। हकीकत यह है कि चंडीगढ़ स्मार्ट एप पर अभी भी टमाटर 50 से 55 रुपये में बिक रहा है, जबकि बाजार में टमाटर का रेट 30 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन


वहीं, एप पर प्याज का रेट अभी भी 50 रुपये, जबकि बाजार में प्याज की कीमत मात्र 15 से 17 रुपये प्रति किलो है। वहीं, 5 रुपये प्रति किलो बिकने वाली बंदगोभी एप पर 30 से 35 रुपये किलो में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी के मौसम सब्जियों को भूले
अधिकारियों ने एप पर सर्दी के मौसम की सब्जियों को शामिल नहीं किया है। इस कारण लोगों को गाजर, मटर और फूल गोभी जैसी सीजनल सब्जियों के रेट लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। जबकि इस समय बाजार में सीजनल सब्जियों की भरमार है।

स्मार्ट एप में और क्या-क्या
डिजिटाइलेशन की ओर कदम रखते हुए प्रशासन ने स्मार्ट एप को लांच किया था। इस एप में मौसम की भविष्यवाणी की भी जानकारी मिलती है। इसके अलावा प्रशासन की अहम नीतियों, कार्यक्रम और अधिकारियों के फोन नंबर भी इसमे शामिल किए गए हैं, जबकि एप पर शिकायत के अलावा सिटीजन कार्नर भी बनाया गया है। उपभोक्ता की हैंडबुक को भी इसमें शामिल किया गया है। टूरिस्ट की सुविधा के लिए यहां के पर्यटक स्थलों की जानकारी भी इसमें शामिल की गई है।

एप और बाजार में सब्जियों के रेट
सब्जी------स्मार्ट एप----सेक्टर-26 मंडी के रेट
खीरा-------35 से 40----30
लौकी-------35 से 40----30
बैंगन--------30 से 40----10
बंदगोभी------30 से 35-----5
मिर्च--------40 से 45------30
लहसुन-----120 से 125----80 से 100
अदरख------90 से 100-----50
आलू---------5 से 6------12 से 15
टमाटर--------50 से 55----30         

इस संबध्ा में देसराज, अध्यक्ष, स्माल सेलर वेजिटेबल एसोसिएशन, सेक्टर-26 की मंडी ने बताया कि इस समय सभी सब्जियों के रेट कम हैं। सर्दी के मौसम में सब्जियों की बिक्री भी बढ़ गई है।स्मार्ट एप में ज्यादा रेट बताए गए है, जिसका फायदा कई बार मुनाफाखोर उठाने में कामयाब हो जाते हैं।


विजय देव, सलाहकार ने कहा कि स्मार्ट एप शहरवासियों की सुविधा के लिए ही बनाया गया था। जो सब्जियों के रेट गलत प्रिंट है उन्हें अधिकारियों को ठीक करने के जल्द निर्देश दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed