फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One suspect of coronavirus found in Sirsa of Haryana

सिरसा में मिला कोरोना का संदिग्ध, हाल ही में पांच देश घूमकर आया, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Tue, 03 Mar 2020 08:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 08:50 PM IST
सार

  • दस दिन पहले इटली, ईरान, लंदन, कोरिया और साउथ अफ्रीका से घूमकर आया।
  •   आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल दिल्ली लैब भेजे।

विज्ञापन
One suspect of coronavirus found in Sirsa of Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

विस्तार

सिरसा की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक को खांसी की शिकायत हुई। सोमवार देर शाम को वह खुद ही जांच करवाने नागरिक अस्पताल पहुंचा, वहां चिकित्सकों ने उससे जानकारी हासिल करके उसे कोरोना वायरस का संदिग्ध मानकर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। 

विज्ञापन


उसके सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली लैब भेजे गए है। पीड़ित युवक दस दिन पहले इटली, ईरान, लंदन, कोरिया और साउथ अफ्रीका से घूमकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग लगातार युवक के संपर्क में था। जिले में अभी तक करीब 25 लोग विदेशों से आए हैं। इससे पहले एक युवती के सैंपल भी जांच के लिए पुणे भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 
विज्ञापन


प्राइवेट वार्ड को बनाया गया है आइसोलेशन वार्ड
नागरिक अस्पताल की प्रथम मंजिल पर स्थित प्राइवेट वार्ड को आइसोलेशन वार्ड में तबदील किया गया है। इस वार्ड में 11 कमरे हैं तथा एक कमरे में एक बेड रखा गया है। साथ ही कोरोना संभावित मरीज के इलाज के लिए दवाइयां और किट उपलब्ध है। आइसोलेशन वार्ड में किसी को जाने की इजाजत नहीं है, पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed