{"_id":"652228c6f04475b8b80beed3","slug":"one-person-died-due-to-drug-overdose-in-moga-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: बर्तन, लेंटर की सरिया व ईंट तक बेच डाली, अब नशे की ओवरडोज ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga News: बर्तन, लेंटर की सरिया व ईंट तक बेच डाली, अब नशे की ओवरडोज ने ले ली जान
Sun, 08 Oct 2023 09:32 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Oct 2023 09:32 AM IST
सार
मृतक की पत्नी सुनीता रानी ने बताया कि उनके पति बलविंदर सिंह पहले ठीक थे। पिछले तीन-चार साल से नशा करने लगे थे। घर का सारा समान बेच-बेचकर चिट्टा पीना शुरू कर दिया था। नशे के लिए पैसा मांगते थे। पैसा न देने पर मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा जिले के गांव भल्लूर में एक महीना के अंदर एक और नौजवान की नशे से मौत हो गई। मृतक बलविंदर सिंह उर्फ निक्कू चिट्टे का आदी था। बलविंदर सिंह पिछले 3-4 साल से नशे के दल-दल में फंसकर घर का सारा सामान, बर्तन, दरवाजे सबकुछ बेच चुका था। यहां तक कि लेंटर का सरिया व ईंट तक बेच दी।
विज्ञापन
बलविंदर सिंह के नशे से परेशान होकर तीन साल पहले पत्नी सुनीता रानी अपने तीनों बच्चों को लेकर कोटकपुरा चली गई थी। कुछ दिन पहले ही बलविंदर सिंह की मां का निधन हुआ था। घर में बलविंदर सिंह अकेला रहता था। शुक्रवार रात नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सुनीता रानी ने बताया कि उनके पति बलविंदर सिंह पहले ठीक थे। पिछले तीन-चार साल से नशा करने लगे थे। घर का सारा समान बेच-बेचकर चिट्टा पीना शुरू कर दिया था। नशे के लिए पैसा मांगते थे। पैसा न देने पर मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन