फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one more special dhamaka offer by jio in form of jio money, benefits with discount

नोटबंदी में जियो का एक और धमाका, 'मनी' भुगतान पर 10% छूट पाएं

Sun, 27 Nov 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Nov 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
one more special dhamaka offer by jio in form of jio money, benefits with discount
जियो मनी स्पेशल ऑफर
डिजिटल इंटरनेट में क्रांति लाने के बाद अब नोटबंदी में भी लोगों की डिजिटल तरीके से मदद के लिए जियो आगे आया है। जियो की ऐप जियो मनी के माध्यम से आप कोई भी भुगतान कर सकते हैं। अब रिलायंस जियो, देशभर में फैले रिलायंस फ्रैश और रिलायंस स्मार्ट स्टोर्स पर खरीदारी पर जियो मनी के माध्यम से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
विज्ञापन


कैशबैक कमाने पर कोई सीमा नहीं है और ये दो कार्यदिवसों में मिल जाएगा। ये पेशकश 4 दिसंबर, 2016 तक मान्य रहेगी। जियोमनी के माध्यम से भुगतान के लिए कैश लोडिंग प्वाइंट्स रिलायंस फ्रैश और रिलायंस स्मार्ट स्टोर्स पर हैं। अगर आप स्टोर में जाते हैं और एक चॉकलेट बार खरीदते हैं पर आपके पास 2000 रुपये का करंसी नोट है और स्टोर पर भी खुले पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में स्टाफ आपको अपना जियोमनी एकाउंट खोलने में मदद करेगा और वे 2000 रुपए आपके जियोमनी एकाउंट में जमा कर देंगे और उसके बाद चॉकलेट बार का मूल्य उसमें से काट लिया जाएगा। इस समय खुले पैसों की समस्या के चलते लोगों के पास अक्सर 2000 रुपए का नोट होता है और उससे सामान खरीदना मुश्किल हो गया है। ऐसे में ये पेशकश एक नई राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ऐसे फायदा उठाएं​ जियो मनी का

one more special dhamaka offer by jio in form of jio money, benefits with discount
जियो मनी स्पेशल ऑफर
यूजर अपने उपयोग में न आए पैसे जियो मनी ऐप से वापस अपने बैंक खाते में डाल सकता है। ग्राहक इस पासे से अलग अलग ऑनलाइन कारोबारियों और रिटेलर्स से खरीदारी भी कर सकता है।

जियोमनी को 50,000 से अधिक ऑनलाइन मर्चेंट्स और 70 से अधिक बिलर्स स्वीकार कर रहे हैं जिनमें जरूरी सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थान, बिलों का भुगतान, बीमा भुगतान, ई-कॉमर्स लेनदेन और ऑफलाइन स्टोर भुगतान शामिल हैं।  इसके साथ ही अब जियोमनी के ग्राहक और मर्चेंट्स भी अपने फंड्स को अपने जियोमनी वॉलेट से अपने बैंक खाते में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ट्रांसफर कर सकते हैं।

जियोमनी में ग्राहकों और दुकानदारों को भुगतान के विभिन्न समाधान प्रदान किए गए हैं। जियोमनी के माध्यम से आप रोजमर्रा के भुगतान भी कर सकते हैं जैसे कि बिजली और लैंडलाइन फोन बिल्स आदि। आप अपने मोबाइल बिल, मोबाइल और डीटीएच रीचार्ज का भुगतान कर सकते हैं और आप पैसे भेज और प्राप्त भी कर सकते हैं।  जियोमनी से ऑनलाइन और इन-स्टोर खरीद के लिए भी भुगतान किया जा सकता है।

इसके अलावा आप अपनी फिल्म की टिकटें इससे बुक कर सकते हैं और अपने घर पर पसंदीदा फूड प्राप्त करने के लिए भुगतान कर सकते हैं। आप जियोमनी ऐप में कूपन सेक्शन में भी शानदार ऑफर्स, डील्स और छूट प्राप्त कर सकते हैं, जिनको लगातार अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed