फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One More Round About'S Face will be Change

जल्द बदल जाएगी इस चौक की सूरत

Fri, 17 Jan 2014 05:22 PM IST
रवि अटवाल
रवि अटवाल Updated Fri, 17 Jan 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
One More Round About'S Face will be Change
उद्योग पथ पर बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या से अब निजात मिलेगी। यहां सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले चौराहे सेक्टर-18, 19, 20, और 21 को छोटा किया जा रहा है।
विज्ञापन


चौक का घेरा छोटा करने की बजाय चौक की ऊंचाई को कम किया जाएगा। अभी यह चौक सड़क से करीब ढाई फुट ऊंचा है और इसको तोड़कर 8 इंच तक कर दिया जाएगा।

इसको लेकर नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे यूटी चीफ आर्किटेक्ट ने भी मंजूरी दे दी है। जल्दी ही इस चौक पर काम शुरू हो जाएगा। करीब एक करोड़ की लागत से इस चौक को बदला जाएगा।

इतनी कम ऊंचाई वाला यह शहर का दूसरा चौक होगा। पिछले महीने ही सेक्टर-8, 9, 4, 5 के राउंड अबाउट की ऊंचाई को भी कम किया गया था। शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए चौराहों के ढांचे में इस तरह के बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्लिप रोड भी बनेगी

सेक्टर-18,19,20, और 21 के ओल्ड लेबर चौक पर स्लिप रोड भी बनाने की योजना है। यहां फिलहाल स्लिप रोड नहीं है। स्लिप रोड बनने से यहां ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। वहीं, चौक से पहले कुछ दूरी पर चारों तरफ स्पीड ब्रेकर भी बनेंगे। इसके अलावा साइकिल ट्रैक भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी टकराने पर नहीं होगा बड़ा हादसा
चौक की ऊंचाई कम करने से एक फायदा ये होगा कि यदि कोई गाड़ी चौक से टकराएगी तो गाड़ी व चालक दोनों बड़े हादसे से बच जाएंगे। गाड़ी चौक से टकराएगी नहीं, बल्कि चौक के ऊपर चढ़ जाएगी।


सेक्टर-8, 9, 4, 5 की तरह ही अब सेक्टर-18,19, 20, 21 के राउंड अबाउट की  ऊं चाई कम की जाएगी। शहर में बढ़ रहे हादसों के कारण इस तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। इस राउंड अबाउट पर स्लिप रोड भी निकाली जाएगी और स्पीड ब्रेकर भी बनेंगे।
वीपी सिंह, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed