{"_id":"583d65564f1c1bb61fde6035","slug":"one-more-death-on-bank-quene","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से गई एक और जान, बैक की कतार में कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से गई एक और जान, बैक की कतार में कारोबारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 29 Nov 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर में चिक-चिक चौक के पास एक सरकारी बैंक की ब्रांच में पैसे लेने के लिए लाइन में लगे एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कारोबारी की हार्टअटैक के बाद जान चली गई। मृतक की पहचान राम नगर के रहने वाले रेशम लाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक कपड़े का कारोबार करने वाला रेशम लाल बैंक में पैसे लेने आया था। वह करीब डेढ़ घंटे से लाइन में लगा था।
करीब साढ़े बारह बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गया। उन्हें तुरंत बैंक मैनेजर जोशी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन