फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more corona positive found in Panchkula Of Haryana

पंचकूला में कोरोना पॉजिटिव महिला का पति भी संक्रमित, डीसी बोले- संपर्क में आने वाले सभी कराएं जांच

Thu, 16 Apr 2020 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Apr 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
One more corona positive found in Panchkula Of Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-15 निवासी 40 वर्षीय कोरोना से पीड़ित महिला के पति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक सात केसों की पुष्टि हो चुकी है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को इनके सैंपल पीजीआई भेजे थे। इसकी पुष्टि डीसी मुकेश कुमार आहूजा और पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच के बाद महिला और उसके पति को आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की टीम देखरेख कर रही है। इसके अलावा पीड़ित महिला के सास, ससुर, देवर, देवरानी और उनके दो बच्चों के अलावा पीड़ित महिला की दो बेटियों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इन सभी के सैंपल लेकर जांच को पीजीआई भेजा हैं और जल्द ही इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन


डॉक्टर को भी क्वारंटीन किया
सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि सेक्टर-11 में 40 वर्षीय महिला जहां पर इलाज करा रही थी, वहां के डॉक्टरों को भी क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस कोरोनाग्रस्त महिला व उसके पति के संपर्क में आए लोगों व परिजनों को ट्रेस कर आइसोलेट करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 15 में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला के पति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों का इलाज किया जा रहा है।
- डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ

सेक्टर-15 की महिला के संपर्क में आने वाले कराएं टेस्ट

डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी लोग सेक्टर-15 निवासी कोरोना पीड़ित महिला के संपर्क में आए हैं, वे अपना टेस्ट सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के स्पेशल फ्लू वार्ड में करा सकते हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के मद्देनजर हमने सेक्टर-15 को कंटेनमेंट कलस्टर एरिया घोषित किया है। महिला की मेडिकल स्क्रीनिंग पूरी कर ली है। सेक्टर में घर-घर सर्वे कराया गया है। इसके साथ लगते जो सेक्टर हैं, वे बफर जोन में आते हैं।

सेक्टर 15 निवासी महिला 6 अप्रैल को बुखार, खांसी के इलाज के लिए नागपाल अस्पताल सेक्टर- 11 पंचकूला में गई। 7 अप्रैल को दोबारा नागपाल अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट चेक कराई तो उन्होंने इसे सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 में रेफर किया।

11 अप्रैल को वह सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल आईं। वहां इसके लक्षणों को मद्देनजर रखते हुए इसका सैंपल लिया और 14 अप्रैल को इसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसलिए 6 से 14 अप्रैल तक जो लोग इसके सम्पर्क में रहे होंगे, उन सभी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पंचकूला में हालात अभी नियंत्रण में
चंडीगढ़ और मोहाली के हॉटस्पॉट घोषित हो जाने के बाद अब पंचकूला के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। पंचकूला सेक्टर-15 में दो पॉजिटिव केस आने के बाद अफसर भी चिंतित हैं। हालांकि उनका दावा है कि यहां हालात अभी नियंत्रण में हैं।

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजीव नरवाल ने बताया कि हॉटस्पॉट जोन में पंचकूला अभी नहीं आया है। कोरोना के 15 से ज्यादा केस की पुष्टि होने के बाद ही हॉटस्पॉट जोन घोषित होता है। जिले में अभी तक 7 केस की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना को हराने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed