फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One MLA one pension issue raised in Haryana

आरटीआई में खुलासा: हरियाणा में कैप्टन अजय यादव ले रहे सर्वाधिक 2.38 लाख रुपये की मासिक पेंशन, 18 नेताओं की डेढ़ लाख से ज्यादा

Tue, 12 Apr 2022 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Apr 2022 01:11 AM IST
सार

सर्वाधिक पारिवारिक पेंशन पूर्व सीएम भजन लाल की पत्नी जसमा देवी को 99,619 रुपये प्रति माह मिल रही है, खुद पूर्व विधायक होने के नाते भी वह 61,800 रुपये प्रतिमाह पेंशन पा रही हैं। 

विज्ञापन
One MLA one pension issue raised in Haryana
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में एक विधायक-एक पेंशन के फैसले को हरियाणा में भी लागू करने की मांग तेज हो चुकी है। आप में हाल ही में शामिल हुए अंबाला जिले की नग्गल सीट से पूर्व विधायक निर्मल सिंह ने तीन पेंशन छोड़ने का एलान कर दिया है। इससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के पूर्व विधायकों पर एक से अधिक पेंशन छोड़ने का दबाव बढ़ा है।

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अधिक पेंशन, पारिवारिक पेंशन को लेकर पानीपत के आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने हरियाणा विधानसभा सचिवालय से सात अप्रैल 2022 को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली है। उसके अनुसार पूर्व विधायक के नाते कैप्टन अजय यादव को सबसे अधिक 2.38 लाख रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। 
विज्ञापन


वहीं 18 नेताओं की मासिक पेंशन डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा है। 275 पूर्व विधायकों और 128 आश्रितों की पारिवारिक पेंशन पर सालाना 29 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सर्वाधिक पारिवारिक पेंशन पूर्व सीएम भजन लाल की पत्नी जसमा देवी को 99,619 रुपये प्रति माह मिल रही है, खुद पूर्व विधायक होने के नाते भी वह 61,800 रुपये प्रतिमाह पेंशन पा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी पेंशन एक लाख से अधिक
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला 2,22,500, सावित्री जिंदल एक लाख रुपये, पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह 2,14, 800, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार 1,99,200, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा 1,91,500, कर्ण सिंह दलाल 1,91,500, महेंद्र प्रताप सिंह 1,91,500, भागीराम 1,91,500, चौधरी बीरेंद्र सिंह 1,76,000, फूलचंद मुलाना 1.68 लाख, अशोक अरोड़ा 1,60,400, हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा 1,60,400, चंद्रमोहन बिश्नोई 1,52,700, धर्मवीर गाबा 1,52, 663, शकुंतला भगवाड़िया 1,68,200, बलबीर पाल शाह 2,07,000, उदयभान 1,68,200, आनंद सिंह डांगी 1,68,200, रणदीप सुरजेवाला 1,68,200, शारदा रानी 1,37,138, करतार भड़ाना 1,00000, राव नरबीर सिंह 1,21,600, रेणुका बिश्नोई व कुलदीप शर्मा एक-एक लाख रुपये प्रति। सुमित्रा गुलिया 91,856 रुपये, विद्या देवी 88213 रुपये, विद्या सुरजेवाला 87,975 रुपये, सावित्री देवी 84,094 रुपये प्रति माह। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed