फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   one lakh supporters of aam admi party will protest on cm badal house

चंडीगढ़ में आज जुटेंगे 'आप' के एक लाख कार्यकर्ता, वजह बड़ी

Mon, 16 May 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
one lakh supporters of aam admi party will protest on cm badal house
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में आज आम आदमी पार्टी के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे और सीएम बादल के आवास का घेराव किया जाएगा। मामला 12 हजार करोड़ के घोटाले का है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आप नेताओं पर हर तरह से दबाव डाला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद चंडीगढ़ में ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा। इससे पहले चंडीगढ़ में कभी इतने लोग जमा नहीं हुए होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उनके कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रदेश के तमाम जिलों और बार्डर पर व्यापक इंतजाम कर रखे हैं, लेकिन फिर भी आप के कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचेंगे। संजय सिंह ने कहा कि दो दिन पहले मलेरकोटला में आप कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में अकाली सरपंच को पकड़ा है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके पुत्र सुखबीर बादल घबराहट में आनन फानन में गलत कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्हें धमकी दी जा रही है कि घेराव में शामिल न हों। यही कारण है कि आप के तमाम नेता चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। यदि मुख्यमंत्री उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहते हैं तो करवा लें। उन्होंने मांग की कि पंजाब के ही नहीं, देश के सबसे बड़े अनाज घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान जज से करवाई जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो 8-9 माह बाद आप की सरकार आ रही है। पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकताओं को चंडीगढ़ आने से रोक रही पुलिस

one lakh supporters of aam admi party will protest on cm badal house
संजय सिंह
इस मौके पर उपस्थित आप की एनआरआई विंग के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि उनके पास पूरे पंजाब से सूचनाएं आ रही हैं कि पुलिस उन्हें चंडीगढ़ न जाने के लिए तंग कर रही है। आप के लिए बसें देने वाले ट्रांसपोर्टरों को भी धमकियां दी जा रही हैं। लेकिन आप का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में अब लोकतंत्र नहीं बल्कि लूटतंत्र का बोलबाला है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

अब बादल एसवाईएल पर मुंह खोलें
‘आप’ नेता संजय सिंह ने मुख्यमंत्री बादल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बादल अकसर एसवाईएल मुद्दे पर आप से सवाल करते रहे हैं। रविवार को केंद्र सरकार और उनके वकील ने इस मामले में पंजाब सरकार को लताड़ा है। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पंजाब के खिलाफ है। ऐसे में मुख्यमंत्री बादल को मुंह खोलना चाहिए और केंद्र सरकार और प्रदेश में भाजपा गठबंधन से नाता तोड़ लेना चाहिए। साथ ही हरसिमरत कौर को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed