फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One lakh rupees compensation to Sushma Buildtech, order to return the cost of the flat

Chandigarh News: सुषमा बिल्डटेक को एक लाख रुपये हर्जाना, फ्लैट की कीमत लौटाने के आदेश

Sun, 21 May 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees compensation to Sushma Buildtech, order to return the cost of the flat
चंडीगढ़। जिला उपभोक्ता आयोग ने फ्लैट का समय पर कब्जा न देने पर सुषमा बिल्डटेक लिमिटेड पर एक लाख रुपये हर्जाना और 35 हजार बतौर मुकदमा खर्च देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ सुषमा बिल्डटेक को शिकायतकर्ता की ओर से दी गई 60 लाख 51 हजार 74 रुपये की राशि 9 प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज दर से लौटाने के आदेश दिए हैं।पंचकूला सेक्टर 6 के रहने वाले सुमित अग्रवाल, सुरजीत सिंह वोहरा और हरलीन कौर वोहरा ने मई 2021 में आयोग में सुषमा बिल्डटेक के खिलाफ याचिका दायर की थी। शिकायतकर्ताओं ने याचिका में बताया कि उन्होंने सुषमा बिल्डटेक कंपनी के नए प्रोजेक्ट सुषमा चंडीगढ़ ग्रैंड का विज्ञापन देखा था। फरवरी 2012 में सुषमा बिल्डटेक से 1885 वर्ग फुट एरिया में 3 बीएचके के दो रेजिडेंशियल फ्लैट बुक करवाए थे। शिकायतकर्ताओं ने इसके लिए 60,51,074 रुपये की राशि जमा की थी। बिल्डर ने शिकायतकर्ताओं को 42 महीने के भीतर फ्लैट का कब्जा देने का दावा किया था, लेकिन बिल्डर ने आज तक फ्लैट का कब्जा नहीं दिया। शिकायतकर्ताओं ने सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का आरोप लगाते हुए आयोग में सुषमा बिल्डटेक के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed