{"_id":"63b16d7c6bde5451ba26b540","slug":"one-killed-in-kharar-roof-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ हादसा: एक की मौत, दूसरे के हाथ व टांग में फ्रैक्चर, अचानक ढह गई थी शोरूम की निर्माणाधीन छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ हादसा: एक की मौत, दूसरे के हाथ व टांग में फ्रैक्चर, अचानक ढह गई थी शोरूम की निर्माणाधीन छत
Sun, 01 Jan 2023 05:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:06 PM IST
सार
प्राथमिक जांच में सामने आया कि शोरूम की छत जल्दबाजी में डालने के चलते हादसा हुआ है। वहीं इमारत में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का भी मजदूर नीतिश और अन्य ने आरोप लगाया है। शटरिंग खोले बिना एक के ऊपर छत डालने के चलते लेंटर भार सह नहीं सका और लेंटर समेत पूरी बिल्डिंग नीचे आ गिरी थी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में छज्जूमाजरा रोड पर एक निर्माणाधीन शोरूम का शनिवार शाम करीब पांच बजे दूसरी मंजिल का लेंटर ढह गया। हादसे के वक्त वहां पर 11 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही छत गिरी तो मजदूर भागकर बाहर निकले लेकिन एकाएक हादसे के कारण पहली मंजिल की छत और बेसमेंट की छत भी गिर गई।
विज्ञापन
मलबे में मिस्री और मजदूर ठेकेदार अजय कुमार (40) और बिहार निवासी एक मजदूर नीतिश दब गए। लोगों, प्रशासनिक और एनडीआरएफ की टीम ने मिलकर इन्हें बचाया और मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भेजा। वहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। वहीं नीतिश का इलाज चल रहा है। उसके हाथ और टांग में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में सामने आया कि शोरूम की छत जल्दबाजी में डालने के चलते हादसा हुआ है। वहीं इमारत में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का भी मजदूर नीतिश और अन्य ने आरोप लगाया है। शटरिंग खोले बिना एक के ऊपर छत डालने के चलते लेंटर भार सह नहीं सका और लेंटर समेत पूरी बिल्डिंग नीचे आ गिरी थी। घटना की सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद मौके पर डीएसपी रूपिंदर कौर सोही टीम समेत पहुंची। उनके साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन