फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One killed in Kharar roof collapsed

खरड़ हादसा: एक की मौत, दूसरे के हाथ व टांग में फ्रैक्चर, अचानक ढह गई थी शोरूम की निर्माणाधीन छत

Sun, 01 Jan 2023 05:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 05:06 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में सामने आया कि शोरूम की छत जल्दबाजी में डालने के चलते हादसा हुआ है। वहीं इमारत में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का भी मजदूर नीतिश और अन्य ने आरोप लगाया है। शटरिंग खोले बिना एक के ऊपर छत डालने के चलते लेंटर भार सह नहीं सका और लेंटर समेत पूरी बिल्डिंग नीचे आ गिरी थी।

विज्ञापन
One killed in Kharar roof collapsed
निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में छज्जूमाजरा रोड पर एक निर्माणाधीन शोरूम का शनिवार शाम करीब पांच बजे दूसरी मंजिल का लेंटर ढह गया।  हादसे के वक्त वहां पर 11 मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही छत गिरी तो मजदूर भागकर बाहर निकले लेकिन एकाएक हादसे के कारण पहली मंजिल की छत और बेसमेंट की छत भी गिर गई।

विज्ञापन


मलबे में मिस्री और मजदूर ठेकेदार अजय कुमार (40) और बिहार निवासी एक मजदूर नीतिश दब गए। लोगों, प्रशासनिक और एनडीआरएफ की टीम ने मिलकर इन्हें बचाया और मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भेजा। वहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। वहीं नीतिश का इलाज चल रहा है। उसके हाथ और टांग में फ्रैक्चर आया है। 
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया कि शोरूम की छत जल्दबाजी में डालने के चलते हादसा हुआ है। वहीं इमारत में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने का भी मजदूर नीतिश और अन्य ने आरोप लगाया है। शटरिंग खोले बिना एक के ऊपर छत डालने के चलते लेंटर भार सह नहीं सका और लेंटर समेत पूरी बिल्डिंग नीचे आ गिरी थी। घटना की सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद मौके पर डीएसपी रूपिंदर कौर सोही टीम समेत पहुंची। उनके साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed