{"_id":"60410fdc8ebc3ee63a17a6a3","slug":"one-ips-and-four-pps-officers-transferred-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : एक आईपीएस और चार पीपीएस अफसरों का तबादला, जालंधर में 12 बजे तक ही खुलेंगे क्लब व रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : एक आईपीएस और चार पीपीएस अफसरों का तबादला, जालंधर में 12 बजे तक ही खुलेंगे क्लब व रेस्टोरेंट
Fri, 05 Mar 2021 01:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से एक आईपीएस और चार पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी सौम्या मिश्रा को लुधियाना में डीसीपी ट्रैफिक और क्राइम अगेंस्ट वुमन का चार्ज दिया गया है, जबकि पीपीएस अधिकारियों में नरेश डोगरा को एआईजी क्राइम बीओआई पंजाब-चंडीगढ़, गुरप्रीत सिंह को एसपी इनवेस्टिगेशन संगरूर, जगदीश कुमार को एसपी स्पेशल ब्रांच तरनतारन, मनप्रीत सिंह को एसपी इनवेस्टिगेशन खन्ना और अनिल कुमार को एसपी पीबीआई खन्ना लगाया गया है।
विज्ञापन
2- पब, बार, क्लब और रेस्टोरेंट 12 बजे तक होंगे बंद
जालंधर में अब रात 12 बजे के बाद पब, बार, क्लब और रेस्टोरेंट नहीं खुल सकेंगे। वहीं, पब और बार में 11 बजे के बाद नए ग्राहकों की एंट्री नहीं होंगी। अहातों को भी रात 11 बजे से पहले बंद करना होगा। वहीं, शादी और अन्य समारोह के दौरान डीजे चलाने और गायकों के गाने का समय भी 10 बजे तक तय किया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाली सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीसीपी ने आदेश जारी किए हैं। डीसीपी ने होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि होटल व गेस्ट हाउस में आने वाले लोगों से पहचान पत्र लेना सुनिश्चित करें। अगर कोई विदेशी नागरिक किसी होटल या गेस्ट हाउस में रुकता है तो इसकी जानकारी पुलिस से साझा की जाए।
विज्ञापन
3- 78 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने गुरुवार को पंजाब भवन में लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के 78 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर सिंगला ने लोक निर्माण विभाग में 18 सीधे भर्ती हुए लिपिकों को नियुक्ति पत्र दिए, जबकि तीन लिपिकों और 9 वर्ग-4 कर्मचारियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया गया। इसी तरह शिक्षा विभाग में भी अनुकंपा के आधार पर विभिन्न कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनमें तीन अध्यापक, 10 लिपिक, नौ एसएलए और 26 वर्ग-चार कर्मचारी शामिल हैं।
4- भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक चंडीगढ़ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने की। दिनेश कुमार ने सभी पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति संबंधी विचार-विमर्श किया। दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इस संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है जो घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की नीतियों के साथ जोड़ते हैं।