फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One died and 234 tested positive for Covid 19 in Punjab

कोरोना संक्रमण: पंजाब में एक की मौत, 234 नए पॉजिटिव मिले, पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब

Tue, 12 Jul 2022 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Jul 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
One died and 234 tested positive for Covid 19 in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। जबकि 234 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली सहित पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। पंजाब की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मोहाली में 66 और लुधियाना में 33 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लुधियाना में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। कुल 234 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली और लुधियाना में नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा पटियाला में 26, बठिंडा में 21, जालंधर में 12, अमृतसर, पठानकोट में 10-10, कपूरथला में 9, संगरूर में 8, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ में 6-6, गुरदासपुर, मुक्तसर में 5-5, फरीदकोट, मानसा में 4-4, बरनाला, फिरोजपुर में 3-3 और तीन अन्य जिलों में 1-1 नए मामले शामिल हैं। एक अप्रैल से अब तक 5997 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


1210 हुए सक्रिय मामले
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 11 जून से अब तक सूबे में सक्रिय मामले बढ़कर 1210 पहुंच गए हैं, जबकि 11 जून को इन केसों की संख्या 235 रिकॉर्ड की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed