फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One dead and 11 injured in an explosion at a factory in Ludhiana

लुधियाना में स्टील फैक्ट्री की भट्ठी में धमाका, एक मजदूर की मौत, 11 घायल

Fri, 26 Jul 2019 06:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
One dead and 11 injured in an explosion at a factory in Ludhiana
लुधियाना मेें फैक्ट्री में धमाका - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ रोड स्थित गांव झाबेवाल की डीसी स्टील इंडस्ट्री में गुरुवार की देर रात करीब एक बजे लोहा ढलाई करते समय भट्ठी में धमाका हो गया। इससे काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर गर्म लोहे के स्क्रैप से घायल हो गए। धमाके से आस-पास रहने वाले लोग जाग गए और घरों से बाहर आ गए। मजदूरों ने इसकी जानकारी फैक्ट्री मालिक को दी। उन्होंने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। 

विज्ञापन


हादसे के करीब बीस मिनट बाद 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों को दो चक्कर में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। दो मजदूरों की हालत देखते हुए एक को पीजीआई चंडीगढ़ और दूसरे को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


बाकी घायल सिविल अस्पताल में दाखिल है। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर और चौकी मुंडियां कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक शंभू का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरबक्श सिंह और बलजिंदर सिंह दोनों की झाबेवाल गांव में डीसी स्टील इंडस्ट्री है। वहां पर लोहा ढलाई किया जाता है और स्लैब बनाई जाती है। फैक्ट्री में सिर्फ रात की शिफ्ट में ही काम किया जाता है। गुरुवार की रात करीब बीस लोग काम कर रहे थे। भट्ठी के आगे करीब दस के करीब लोग खड़े थे। 

बाकी लोग भट्टी के पास स्क्रैप लाकर उसमें डाल रहे थे। इसी दौरान भट्ठी के अंदर बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर जैसी एक पाइप जो दोनों तरफ से बंद थी वह चली गई। पाइप के डालते ही कुछ समय में एक जोरदार धमाका हुआ। 

इससे पाइप काफी ऊंची हवा में उड़ गया। इसी दौरान भट्ठी में से निकले लावे और गर्म लोहे के टुकड़ों से भट्ठी के आसपास काम कर रहे सभी मजदूर घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि पाइप और गर्म लावे और लोहे के टुकड़े करीब बीस फुट ऊंचे लगे शेड पर लगे। पाइप शेड तोड़ कर बाहर की तरफ निकल गया और भट्ठी से काफी दूर जा गिरी। 

ब्लास्ट होते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। बाहर नींद से जागे लोग भी फैक्ट्री की तरफ भागे। उन्होंने फैक्ट्री के अंदर जाकर बचाव कार्य करना चाहा लेकिन किसी ने फैक्ट्री का गेट नहीं खोला। मजदूरों ने किसी तरह से फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और एंबुलेंस पहुंची। जब तक वह पहुंचे एक मजदूर शंभू की मौत हो चुकी थी।

हादसे में यह लोग हुए है घायल
डीसी स्टील इंडस्ट्री में गुरुवार की देर रात को भट्ठी में हुए ब्लास्ट के बाद मजदूर शंभू की तो मौत हो गई। हादसे में मिंटू सिंह, विश्वनाथ सिंह, राम पासवान, हरिंदर सिंह, प्रभु, प्रदीप, राजेश कुमार, संजय कुमार, राम कृपाल, जीतू और चंदन घायल हुए है। डॉक्टरों ने राम पासवान को पीजीआई चंडीगढ़ और मिंटू को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेज दिया है। 

परिजनों को भी नहीं आने दिया फैक्ट्री के अंदर

देर रात हुए धमाके की सूचना जैसे ही शुक्रवार की सुबह घायलों के परिजनों को मिली तो वह सभी लोग फैक्ट्री के बाहर इकट्ठा हो गए। लोगों ने फैक्ट्री के अंदर जाना चाहा और मालिक से बात करनी चाही। फैक्ट्री के अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह फैक्ट्री से बाहर निकले और उन्होंने घायलों के परिजनों से बात की और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद घायल के परिजन शांत हुए। बाद में परिजनों फैक्ट्री मालिक के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। 

एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक शंभू के परिजन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले है। शंभू के पारिवारिक सदस्यों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद और घायलों के बयान लेने के बाद ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed