फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One Day Lockdown in Chandigarh on Ram Navami 

एक दिन का लॉकडाउन : सिर्फ जरूरी काम के लिए ही निकले लोग, सुखना लेक और पार्क रहे सुनसान

Wed, 21 Apr 2021 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 12:05 PM IST
सार

शहर की सड़कों पर अनिवार्य कामों के लिए लोगों की आवाजाही जारी रही लेकिन सुखना लेक व विभिन्न पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा। 
 

विज्ञापन
One Day Lockdown in Chandigarh on Ram Navami 
लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में बुधवार को एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। प्रशासन ने रामनवमी पर जुटने वाली भीड़ को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान शहर की सड़कों पर अनिवार्य कामों के लिए लोगों की आवाजाही जारी रही लेकिन सुखना लेक व विभिन्न पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों को अंदेशा था कि रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। इसलिए बुधवार को सभी मंदिरों के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद रखे गए। हालांकि अंदर पंडितों को पूजा करने की अनुमति दी गई थी। इस वजह से शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर ही लोग कन्याओं को भोजन कराते नजर आए। कई जगह पुलिस द्वारा लोगों को ऐसा करने से रोका गया, ताकि कोरोना का संक्रमण न फैल सके। 
विज्ञापन



वीकेंड लॉकडाउन से सबक लेते हुए बुधवार को लगे एक दिन के लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती पहले से ज्यादा दिखी। सड़कों पर पुलिसकर्मी ज्यादा नजर आए और कई जगह नाके लगाए गए थे। इस दौरान जो भी व्यक्ति गैर अनिवार्य कारणों से घूमता हुआ पाया गया, उसका चालान काटा गया। बुधवार को भी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed