फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one arrest with three kilograms drugs

तीन किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2020 08:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
one arrest with three kilograms drugs
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित लेक के स्लिप रोड के पास से पुलिस ने नेपाल के मनहारी मूल निवासी राम कुमार थापा (33) को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार को उसे जिला अदालत में पेश किया तो जज ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

बीते सोमवार को पुलिस बढ़ती स्नैचिंग के मद्देनजर एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-42 स्थित लेक स्लिप रोड पर एक युवक पीठ पर बैग लादे हुए आ रहा था। टीम को देखकर वह घबराकर मुड़ गया। पुलिस को शक हुआ तो उसे रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उससे तीन किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम राम कुमार थापा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है कि उसने नशा कहां से खरीदा और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed