फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One-and-half-year-old dies after consuming 'parsad', batala news

गुरुद्वारे का प्रसाद खाकर बच्चे की मौत, 27 बीमार, प्रसाद में कुछ मिलाता दिखा सेवादार

Fri, 17 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Fri, 17 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
One-and-half-year-old dies after consuming 'parsad', batala news
गुरुद्वारे का प्रसाद खाकर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय गुरुनानक नगर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर में प्रसाद खाने के बाद डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि 20 बच्चों समेत 27 लोग बीमार हो गए। सभी पीड़ितों को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सात साल के एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर किया गया है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है प्रसाद गुरुद्वारा में तैयार नहीं किया गया था। किसी के घर में रस्म पगड़ी का समारोह था। वहां से प्रसाद गुरुद्वारा साहिब में भेजा गया था। उसे ग्रंथी सेवादार ने बुधवार की रात को बांटा था। बुधवार रात और वीरवार को प्रसाद खाने वालों की हालत बिगड़ने लगी। अफसरों को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से गुरुद्वारे के ग्रंथी द्वारा प्रसाद में कुछ मिलाने के फुटेज ंमिलने की बात कही जा रही है। इससे मामला संदिग्ध हो गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि प्रसाद में क्या मिलाया गया था। सेहत विभाग ने प्रसाद का सैंपल लेकर उसे निरीक्षण के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


मृतक बलजीत सिंह की मां गुरजीत कौर वासी गुरुनानक नगर ने बताया कि बुधवार की शाम को उनके अलावा कई श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। माथा टेकने के बाद ग्रंथी ने सभी को प्रसाद दिया। देर रात को उसके बेटे बलजीत सिंह ने उल्टियां शुरू कर दीं। वीरवार सुबह उसे डॉक्टर के पास ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुरजीत ने बताया कि प्रसाद खाने के बाद लोगों का मुंह सूखने लगा, घबराहट और उलटियां आने लगीं । वीरवार सुबह तक सभी लोग इसकी चपेट में आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे की सीसीटीवी फुटेज में सेवादार प्रसाद में कुछ मिलाता दिखा

One-and-half-year-old dies after consuming 'parsad', batala news
गुरुद्वारे का प्रसाद खाकर बच्चे की मौत
इसकी सूचना मिलते ही  एसएसपी बटाला दीपक हिलौरी और डीसी प्रदीप अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। एसडीएम बटाला पृथी सिंह, एसएमओ डॉ.संजीव भल्ला और डीएसपी जुगराज सिंह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।

ये हैं बीमार
रेनू, दलजीत सिंह, सतबीर सिंह, सुनेहा, पवनप्रीत कौर, राजी, बलविपइंदर कौर, जसलीन कौर,आयुष, अमनजोत कौर, कंवल कौर, सतनाम सिंह, प्रीती, सौरव, कोमल, लवदीप सिंह, अमृत सिंह, हर्षदीप सिंह, मीत सिंह, अमोलप्रीत, रोहित, सुनेहा, प्रभजीत कौर, गुरनूर सिंह, दया सिंह, लवप्रीत सिंह और रणबीर सिंह। 

ग्रंथी परमजीत सिंह वासी गांव संगरावां के खिलाफ कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ग्रंथी पुलिस हिरासत में है।
बलविंदर सिंह, एसआई, इंचार्ज पुलिस चौकी सिंबल

अस्पताल में भर्ती सभी लोगों का इलाज पूरी ईमानदारी से किया जा रहा है। सेहत विभाग ने प्रसाद का सैंपल ले लिया है । बीमार लोगों के ब्लड एवं यूरिन सैंपल  लेकर निरीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। प्रसाद और खून के नमूनों के नतीजे आने के बाद ही पता चल पाएगा कि लोग प्रसाद खाकर बीमार हुए थे या फिर कोई अन्य कारण था। सात साल के रणबीर सिंह की गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
डॉ. संजीव भल्ला, एसएमओ, सिविल अस्पताल बटाला 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed