{"_id":"59c3bc0c4f1c1b37688b5bae","slug":"one-and-a-half-year-old-child-dies-due-to-polio-drops","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो ड्राप्स पिलाने के बाद मुंह से निकला झाग, डेढ़ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो ड्राप्स पिलाने के बाद मुंह से निकला झाग, डेढ़ साल के बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडल टाउन के अंबेदकर नगर इलाके में आशा वर्करों से पोलियो ड्राप्स पीने के बाद डेढ़ साल के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
उत्तरप्रदेश के आगरा में रहने वाला डेढ़ वर्षीय आदित्य अपने परिजनों के साथ अंबेदकर नगर के फौजी मोहल्ला में अपने ननिहाल में रहने के लिए आया था। वह दो दिन पहले ही लुधियाना पहुंचा है। वीरवार को इलाके में आशा वर्कर पोलियो ड्राप्स पिला रही थीं। आदित्य के परिजनों ने उसे भी पोलियो की दवा पिला दी। आशा वर्कर दवा पिलाने के बाद वहां से चली गई। कुछ समय बाद आदित्य की तबीयत खराब होने लगी।
उसके मुंह से झाग निकलती देख उसके परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पोलियो ड्राप्स पीने के बाद ही आदित्य की तबीयत खराब हुई है। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन के एसएचओ सुरिंदर कुमार ने कहा कि आशा वर्करों ने इलाके में करीब 28 बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाई हैं। 28 में से पांच बच्चे आदित्य के ननिहाल वाली गली में रहते हैं। उन सबकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। बच्चे के शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत का कारण पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।