फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one and a half year old child dies due to Polio drops?

पोलियो ड्राप्स पिलाने के बाद मुंह से निकला झाग, डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Fri, 22 Sep 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 22 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
one and a half year old child dies due to Polio drops?
- फोटो : Demo Photo
माडल टाउन के अंबेदकर नगर इलाके में आशा वर्करों से पोलियो ड्राप्स पीने के बाद डेढ़ साल के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के आगरा में रहने वाला डेढ़ वर्षीय आदित्य अपने परिजनों के साथ अंबेदकर नगर के फौजी मोहल्ला में अपने ननिहाल में रहने के लिए आया था। वह दो दिन पहले ही लुधियाना पहुंचा है। वीरवार को इलाके में आशा वर्कर पोलियो ड्राप्स पिला रही थीं। आदित्य के परिजनों ने उसे भी पोलियो की दवा पिला दी। आशा वर्कर दवा पिलाने के बाद वहां से चली गई। कुछ समय बाद आदित्य की तबीयत खराब होने लगी।
विज्ञापन


उसके मुंह से झाग निकलती देख उसके परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पोलियो ड्राप्स पीने के बाद ही आदित्य की तबीयत खराब हुई है। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन के एसएचओ सुरिंदर कुमार ने कहा कि आशा वर्करों ने इलाके में करीब 28 बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाई हैं। 28 में से पांच बच्चे आदित्य के ननिहाल वाली गली में रहते हैं। उन सबकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। बच्चे के शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत का कारण पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed