फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One accused arrested with country-made pistol and live cartridges

Chandigarh News: देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with country-made pistol and live cartridges
मनीमाजरा। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मनीमाजरा स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी मोनू उर्फ कंडू को 14 अप्रैल की रात को 12 बजे मौलीजागरां एरिया में विकास नगर से हल्लोमाजरा सड़क पर बस स्टॉप के पीछे से दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मौलीजागरां थाने में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी हथियार कहां से लेकर आया था और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed