फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On suspicion of illicit relationship, uncle killed 22-year-old niece with a knife in front of mother

अवैध संबंध के शक में मामा ने मां के सामने ही 22 वर्षीय भांजी को चाकू से मार डाला

Sat, 20 Aug 2022 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
On suspicion of illicit relationship, uncle killed 22-year-old niece with a knife in front of mother
सेक्टर 41 में घटनास्थल के पास पड़ा युवती का खून। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। अवैध संबंध के शक में मामा ने चाकू से गोदकर 22 वर्षीय भांजी की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती की मां के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। गले से लेकर पेट तक कई वार किए। मामला सेक्टर-41 स्थित एजी कॉलोनी का है। मां की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान झज्जर (हरियाणा) निवासी अंजलि मलिक के रूप में हुई। आरोपी सतबीर गुलिया भी झज्जर का ही रहने वाला है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात के बाद से सतबीर फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है। युवती का शव जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। अंजलि परिवार समेत सेक्टर-41 स्थित एजी कॉलोनी के मकान नंबर 1230 में रहती थी और स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ईरम रिजवी ने बताया कि सतबीर अंजलि पर शक करता था और उसे लड़कों से मिलने और बात करने से रोकता था। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे मामा-भांजी में झगड़ा हुआ। इसके बाद सतबीर ने अंजलि के भाई को एक कमरे में बंद कर दिया और मां निर्मला सामने ही चाकू से अंजलि पर ताबड़तोड़ कई वार किए। युवती की मां जब तक कुछ समझ पाती आरोपी भाग निकला। इसके बाद निर्मला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर टीम अंजलि को लेकर जीएमएसएच-16 पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मां निर्मला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
पकड़े जाने के डर से पैदल ही भाग निकला
वारदात के बाद आरोपी चाकू लेकर तेजी से युवती की एक्टिवा के पास पहुंचा और घर से बाहर निकालने लगा। तभी युवती की मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया और बंद कमरे से तत्काल बेटे को बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से दौड़कर घर से भाग गया। घर में कई जगह खून बिखरा पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी जगह से नमूने इकट्ठे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कुछ समय पहले हुआ था अंजलि के पिता का देहांत
अंजलि के पिता हरियाणा के एजी दफ्तर में कार्यरत थे। कुछ समय पहले ही उनका देहांत हो गया था। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी मिलनी थी। इसके लिए अंजलि और उसके भाई दोनों की बात चल रही थी। भाई भी अभी पढ़ाई कर रहा है। अंजलि चाहती थी कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर अच्छी नौकरी करे। वह पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी।

बॉक्स
सतबीर ने वर्ष 2008 में की थी पत्नी और सास की हत्या, उम्रकैद की हुई थी सजा
आरोपी सतबीर पर पहले भी एक आपराधिक केस दर्ज है। वर्ष 2008 में उसने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई है। वर्ष 2014 में वह पेरोल पर जेल से बाहर आया था और फरार हो गया था। बाद में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी ने ईरम रिजवी ने बताया कि सतबीर ने पत्नी की हत्या भी अवैध संबंधों के शक में की थी। सतबीर दो दिन पहले चंडीगढ़ आया था और बहन के घर पर रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed