फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   On Large scale transfer of IAS and police officers in haryana

हरियाणा में IAS समेत बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, सूची

Wed, 01 Jun 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jun 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
On Large scale transfer of IAS and police officers in haryana
तबादला - फोटो : demo pics

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश के 11 आईएएस समेत बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला कर ‌द‌िया है। दे‌ख‌िए सूची।  प्रदेश के 11 आईएएस, एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा निगरानी और समन्वय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रूप राम जोवल को वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के प्रधान सचिव सिद्धी नाथ राय को पर्यावरण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। पर्यावरण, निगरानी एवं समन्वय व सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी को आबकारी एवं कराधान तथा खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव के अलावा सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन


अभिलेखागार विभाग के सचिव व महानिदेशक, औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक व सचिव प्रदीप कासनी को विज्ञान एवं तकनीक विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। रोजगार विभाग के निदेशक और विशेष सचिव प्रवीन कुमार को अभिलेखागार विभाग का निदेशक और विशेष सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक समीर पाल सरों को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव और राज्य शहरी आजीविका मिशन व राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, नागरिक उड्डयन के सलाहकार और विशेष सचिव अशोक सांगवान को वर्तमान कार्यभार के अलावा सहकारी चीनी मिल लिमिटेड प्रसंघ के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

सहकारी चीनी मिल लिमिटेड प्रसंघ के प्रबंध निदेशक और पंचकूला हुडा मुख्यालय के प्रशासक पीसी मीणा को सेकेंडरी एजुकेशन डिपॉर्टमेंट के निदेशक एवं स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक और विशेष सचिव जगदीप सिंह को हरियाणा डेयरी डेवेलपमेंट को-ओपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। विज्ञान एवं तकनीक विभाग के निदेशक, हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट को-ओपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक अंशज सिंह को औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक व रोजगार विभाग का निदेशक और अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। हुडा के प्रशासक, पंचकूला शहरी संपदा के अतिरिक्त निदेशक हरदीप सिंह को पंचकूला हुडा मुख्यालय के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।


हरियाणा पुलिस के 56 अफसरों का तबादला
कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने की मंशा से हरियाणा पुलिस के 56 अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। विभाग से जारी आदेश के अनुसार राज कुमार वालिया को डीएसपी हेडक्वार्टर, राजेश कुमार लोहान को डीएसपी सीआईडी, राहुल देव को डीएसपी हेडक्वार्टर झज्जर, आर्यन चौधरी को डीएसपी सोनीपत, प्रदीप कुमार को डीएसपी खारखोडा, तरुण कुमार को डीएसपी हेडक्वार्टर कैथल, टकेन राज को डीएसपी हेडक्वार्टर जीआरपी अंबाला कैंट, जगदीप सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत, यादराम को डीएसपी फिरोजपुर जिरका, जोगिंदर राठी को डीएसपी जीआरपी फरीदाबाद, दिनेश यादव को डीएसपी सीआईडी, आत्माराम को एसीपी सेंट्रल फरीदाबाद, अनिल यादव को डीएसपी रोहतक, बिरेम सिंह को डीएसपी मोहिंदरगढ़, ओमप्रकाश को डीएसपी रेवड़ी, गजेंद्र कुमार को डीएसपी सीआईडी बनाया गया है।

कप्तान सिंह को डीएसपी जिंद, धरमबीर सिंह को एसीपी मानेसर, अजीत सिंह को डीएसपी सीआईडी, राजेश कुमार को एसीपी मुजेसर फरीदाबाद, राजकुमार को डीएसपी स्टेट क्राइम ब्रांच, सुखबीर फोगट को डीएसपी सेकेंड बटालियन, धरमवीर सिंह को डीएसपी स्टेट क्राइम ब्रांच, विवेक चौधरी को डीएसपी सिटी करनाल, पूर्णिमा सिंह को डीएसपी सीआईडी, गुरदियाल सिंह को डीएसपी सिटी फतेहाबाद, विजय सिंह को डीएसपी रोहतक, शमशेर दाहिया को डीएसपी महम, आशीष चौधरी को डीएसपी पेहोवा, संजीव कुमार को एसीपी गुरुग्राम, ममता खरब को डीएसपी रेवड़ी, ममता सोढा को डीएसपी सीआईडी, सुल्तान सिंह को डीएसपी गुहला, जितेंद्र सिंह को डीएसपी मधुबन, तान्या सिंह को एसीपी डीएलएफ गुरुग्राम, रमेश पाल को डीएसपी लोहारू, सतबीर सिंह को डीएसपी कोसली, विजय पाल को डीएसपी सिवानी बनाया गया है।


राजीव देसवाल को डीएसपी गोहाना, शीतल सिंह को डीएसपी सीआईडी, शिव कुमार को डीएसपी एसवीबी, अशोक बख्शी को डीएसपी पेहोवा, रमेश गुलिया को डीएसपी कुरुक्षेत्र, मुकेश मल्होत्रा को एसीपी हेडक्वार्टर पंचकूला, दलीप कुमार को एसीपी पंचकूला, कृष्ण कुमार को डीएसपी कमांडो, दलजीत सिंह को डीएसपी झज्जर, जसबीर सिंह राठी को डीएसपी बेरी, ब्रिजेंद्र सिंह को डीएसपी हरियाणा मानवाधिकार आयोग, जगदीश राय को डीएसपी पांचवीं बटालियन, सुखबीर सिंह को एसीपी एनआईटी फरीदाबाद, पुष्पा खत्री को डीएसपी नरनाउल, गोरखा पाल को डीएसपी कोसली और आत्माराम को डीएसपी पानीपत बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed