{"_id":"57d6eca94f1c1bb53dd4739e","slug":"on-bakri-eid-september-13-holiday-in-vairous-departments","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेंगे ये विभाग, बाहर निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेंगे ये विभाग, बाहर निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
ईद-उल-जुहा (बकरीद) के उपलक्ष्य में 13 सितंबर को सभी विभागों में छुट्टी रहेगी। यूटी प्रशासन शुक्रवार को ही इसकी नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। हालांकि पहले छुट्टी 12 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल की अपील पर प्रशासन ने इसे 12 की बजाए 13 सितंबर कर दिया है।
चंडीगढ़ में स्थित सभी केंद्रीय विभागों में भी 13 सितंबर को ही छुट्टी होगी। स्कूल, पीयू और पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों में भी 13 सितंबर को छुट्टी रहेगी। पहले से तय चुनाव और परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Trending Videos
जिला बार एसोसिएशन आज करेगी वर्क सस्पेंड
District Bar Association
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन ने बकरीद पर जिला अदालत में वर्क सस्पेंड की घोषणा की है। एसोसिएशन ने यह फैसला सोमवार को एक बैठक कर सभी की सहमति से लिया। एसोसिएशन के अनुसार पंजाब में जिला अदालतों में बकरीद पर छुट्टी है, लेकिन चंडीगढ़ जिला अदालत में नहीं।
इस पर उक्त फैसला लिया गया है। वहीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बकरीद पर छुट्टी है। बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुनील टोनी ने मंगलवार के वर्क सस्पेंड को लेकर सर्कुलर जारी किया है।
इस पर उक्त फैसला लिया गया है। वहीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बकरीद पर छुट्टी है। बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुनील टोनी ने मंगलवार के वर्क सस्पेंड को लेकर सर्कुलर जारी किया है।