{"_id":"58a54ea34f1c1bbd5cd83db0","slug":"om-parkash-chautala-reached-haryana-after-get-parol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल में हनुमान और चंद्र गुप्त मौर्य सीरियल देखते हैं पूर्व सीएम चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में हनुमान और चंद्र गुप्त मौर्य सीरियल देखते हैं पूर्व सीएम चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
पेरोल मिलने के बाद चोपटा पहुंचे पूर्व सीएम चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
पेरोल मिलने के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला बुधवार को चोपटा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में पहुंचे। यहां समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। चौटाला से मिलकर कार्यकर्ता गदगद दिखाई दिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप चिंता न करें, मेरी सेहत जेल में ठीक है। आप अपनी सेहत का ध्यान रखना। मैं आपकी ताकत से ही स्वस्थ हूं। मेरी दिनचर्या मोर्निंग वाक से शुरू होती है। इसके बाद प्रतिदिन आठ घंटे सोता हूं।
वहीं, खाली समय में सीरियल हनुमान, चंद्र गुप्त मौर्य भी देखता हूं। वहीं, प्रदेश में क्या चल रहा है, इसके लिए न्यूज भी ध्यान से देखता हूं। मुझे पता है कि आप मौजूदा समय में सुखी नहीं हों। आने वाला समय अपना ही होगा। इनेलो पार्टी नहीं हमारा परिवार है। इस परिवार को जो छोड़कर गए हैं, वे अब काफी दुखी हैं।

Trending Videos
10 मिनट तक हंसाते रहे चौटाला
ओम प्रकाश चौटाला
- फोटो : File Photo
10 मिनट तक हंसाते रहे चौटाला
शिव मंदिर धर्मशाला में बुधवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला 10 मिनट समर्थकों के बीच रुके। इस दौरान उन्होंने ठेठ हरियाणवी शैली में बातचीत करते हुए सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान कार्यकर्ता भी उनके अंदाज में जवाब देते नजर आए। जब चौटाला ने कहा कि आप चिंता न करो, जल्द ही आपके बीच आऊंगा। उस समय समर्थकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। सभी ने हंसते हुए कहा हम आपका इंतजार कर रहे हैं।
इस अवसर पर इनेलो के जिला अध्यक्ष पदम जैन, पूर्व महासचिव निहाल सिंह कासनियां, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि महेंद्र बाना, हरपाल सिंह कासनियां, विजय बैनीवाल, अनिल कासनियां, सुभाष हंजीरा, सरपंच नंदलाल, धर्मवीर नैन, राजेश चाहर, जुगलाल कासनियां, हीरालाल, विकास बांदर, पवन सहारण, भागमल आदि मौजूद रहे।