फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Om Parkash Chautala Death haryana politics

OP Chautala: कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी सीएम थे... पढ़ाई के जज्बे पर बाॅलीवुड भी हुआ था फिदा

Fri, 20 Dec 2024 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 01:55 PM IST
सार

ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे थे। ओम प्रकाश को साल 2012 में जेबीटी भर्ती घोटाला में दोषी करार देते हुए तिहाड़ जेल में 10 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
Om Parkash Chautala Death haryana politics
ओपी चाैटाला - फोटो : फाइल

विस्तार

ओम प्रकाश चाैटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति के एक युग का अंत हो गया। देवीलाल के सबसे बड़े बेटे ओमप्रकाश चाैटाला जाट राजनीति के दिग्गजों में थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: OP Chautala Dies: दिग्गज जाट नेता ओपी चाैटाला ने पांच बार संभाली प्रदेश की कमान, इस घोटाले में गए थे जेल

कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी

बारहवीं पास चौटाला पांच बार हरियाणा की कमान संभाल चुके थे। हालांकि वे केवल एक ही बार अपना कार्यकाल पूरा कर पाए। चाैटाला पहले गैर कांग्रेसी सीएम थे जिन्होंने कार्यकाल पूरा किया था। वे 1989 में पहली बार सीएम बने थे। 

यह भी पढ़ें: OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता में ली अंतिम सांस

पिता के जेल जाने के कारण छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई

ओमप्रकाश चाैटाला का जन्म एक जनवरी, 1935 को हुआ। शुरुआती शिक्षा के बाद ही चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी थी। ओमप्रकाश चौटाला पिता देवीलाल के जेल जाने के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। इसका उन्हें हमेशा मलाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मसम्मान से जोड़ ली थी दसवीं की पढ़ाई

जेबीटी भर्ती घोटाले में जब वे तिहाड़ जेल में बंद थे तो उन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की थी। उन्होंने दसवीं पास करने को अपने आत्मसम्मान से जोड़ लिया था। जेल में दिन-रात पढ़ाई की और परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे। वह आठवीं पास थे, उनका सपना था कि दसवीं की पढ़ाई पूरी करें। 

अभिषेक बच्चन ने निभाया था किरदार

जेल में रहते हुए पढ़ाई करने के चौटाला के जज्बे पर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं आधारित है। इसमें अभिषेक बच्चन ने चाैटाला का किरदार निभाया था। इस फिल्म को काफी सफलता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed