फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD leader Om Parkash Chautala Passed away

OP Chautala Dies: दिग्गज जाट नेता ओपी चाैटाला ने पांच बार संभाली प्रदेश की कमान, इस घोटाले में गए थे जेल

Fri, 20 Dec 2024 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 01:54 PM IST
सार

ओम प्रकाश चाैटाला जाट राजनीति के दिग्गजों में से थे। साल 2012 में वे जेबीटी भर्ती घोटाला में दोषी करार दिए गए थे। बारहवीं पास चौटाला पांच बार हरियाणा की कमान संभाल चुके थे।

विज्ञापन
INLD  leader Om Parkash Chautala Passed away
ओपी चाैटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की राजनीति को शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा। इनेलो के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चाैटाला का निधन हो गया। 89 साल के चाैटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे थे। ओम प्रकाश चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। चाैटाला ने गुरुग्राम स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

1989 में पहली बार बने थे सीएम

ओपी चाैटाला इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो थे। वे 1989 में पहली बार सीएम बने थे। उनका जन्म सिरसा के चाैटाला गांव में हुआ था। ओमप्रकाश चाैटाला देवीलाल की पांच संतानों में सबसे बड़े थे। उनका जन्म एक जनवरी, 1935 को हुआ। शुरुआती शिक्षा के बाद ही चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी थी। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम बने हैं।



दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

2012 में जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली थी सजा

ओम प्रकाश को साल 2012 में जेबीटी भर्ती घोटाला में दोषी करार देते हुए तिहाड़ जेल में 10 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई गई थी। चौटाला बारहवीं पास थे।

1996 चुनाव के बाद बनाया हरियाणा लोकदल

1993 में उन्होंने नरवाना उपचुनाव जीता। 1996 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने हरियाणा लोक दल (राष्ट्रीय) के नाम से नई पार्टी बनाई। 1998 में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव में बसपा से गठबंधन कर हरियाणा में पांच लोकसभा सीटें जीती। इसके बाद उनके दल को मान्यता मिली। इसके बाद उनकी पार्टी का नाम बदलकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कर दिया गया। 24 जुलाई 1999 में चौटाला ने चौथी बार सीएम पद संभाला। दिसंबर 1999 में उन्होंने विधानसभा भंग करवा दी और विधानसभा चुनाव के बाद दो मार्च 2000 को चौटाला पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। उसके बाद चौटाला पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed