{"_id":"aa630e11afbd036d326ede6b5511bea6","slug":"om-parkash-chautala-appealed-in-highcourt-for-parol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याचिकाः पैरोल के लिए हाईकोर्ट पहुंचे ओमप्रकाश्ा चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याचिकाः पैरोल के लिए हाईकोर्ट पहुंचे ओमप्रकाश्ा चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में दस साल की सजा पाए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पैरोल के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चौटाला ने अपने आवेदन में दो माह की पेरौल मांगी है।
विज्ञापन
चौटाला ने पहले दिल्ली सरकार के पास पेरौल के लिए आवेदन दायर किया था लेकिन सरकार ने उन्हें पेरौल देने से इंकार कर दिया। चौटाला ने हाईकोर्ट में दिल्ली सरकार के निर्णय को चुनौती दी है।
विज्ञापन
चौटाला ने तर्क रखा है कि वह काफी बीमार है और उन्हें अपना इलाज करवाना है। चौटाला ने कहा कि उन्हें मई माह में भी बीमारी के इलाज के लिए पेरौल मिली थी और बाद में उसे बढ़ाया भी था।
विज्ञापन
चौटाला के आवेदन पर 16 नवंबर को सुनवाई होने की संभावना है। वर्तमान में अदालत में अवकाश चल रहे है।