फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   olympic medal winner sakshi malik submitted affidevit of two coach, ishwar singh dehiya and mandeep

पहलवान साक्षी मलिक के कोच का विवाद सुलझा, दो नाम आए सामने

Fri, 30 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 30 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
olympic medal winner sakshi malik submitted affidevit of two coach, ishwar singh dehiya and mandeep
u
साक्षी मलिक के कोच के नामों को लेकर छिड़ा विवाद आखिरकार सुलझने की ओर है। दरअसल, साक्षी ने दो कोचों के नाम का शपथ पत्र दिया है। इसमें उन्होंने ईश्वर दहिया और मंजीत को अपना कोच माना, वहीं उन्होंने शपथ पत्र में डीएसओ राजवीर और कुलदीप मलिक का नाम नहीं दिया।
विज्ञापन


हालांकि, खेल विभाग ने वकील से बनवाए गए शपथ पत्र को मानने से इन्कार कर दिया है। अब साक्षी को फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट से शपथ पत्र बनवाकर देना होगा। साक्षी शुक्रवार को अपना शपथ पत्र विभाग को सौंपेगी, लेकिन उनके कोच के नाम बृहस्पतिवार को ही सार्वजनिक हो गए।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक के कोच होने का चार लोगों ने दावा किया था। इसमें साक्षी को कुश्ती की शुरुआत कराने वाले ईश्वर सिंह दहिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहिया के बाद उन्हें छोटूराम स्टेडियम में राजबीर सिंह ने ट्रेनिंग दी। वह चार साल तक साक्षी के कोच रहे। साल 2015 से अब तक मनदीप साक्षी के कोच हैं।

रियो में साक्षी के साथ गए थे कोच कुलदीप

olympic medal winner sakshi malik submitted affidevit of two coach, ishwar singh dehiya and mandeep
साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला
ईश्वर और मनदीप के अलावा कुलदीप मलिक रेलवे के कुश्ती कोच हैं। साक्षी के साथ ओलंपिक में कुलदीप ही गए थे। सरकार पशोपेश में थी कि चारों कोच में से किसे साक्षी का कोच माना जाए। इस कारण साक्षी से शपथपत्र जमा कराने की मांग की गई।

अब कुलदीप मलिक को नहीं मिलेगा लाभ
रेलवे के कोच कुलदीप मलिक ने तीन दिन पहले इनाम राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। उनका दावा था कि उनसे दस लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया गया था। इस विवाद के बाद खेल विभाग ने साक्षी से जानना चाहा था कि आखिर वह किसे अपना कोच मानेगी, जिससे उसे सम्मानित किया जा सके। साक्षी ने कोच कुलदीप का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed