फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Olympian and city hockey academy trainee Rupinder retired

ओलंपियन व शहर की हॉकी अकादमी के ट्रेनी रुपिंदर ने लिया संन्यास

Fri, 01 Oct 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Olympian and city hockey academy trainee Rupinder retired
चंडीगढ़। शहर की हॉकी टीम के प्रशिक्षु और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे रुपिंदर पाल सिंह ने वीरवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्होंने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिन थे। टोक्यो में अपने साथियों के साथ पोडियम पर खड़ा होना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था और मैं उसे कभी नहीं भूल पाऊंगा। मेरा मानना है कि यह समय युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देने का है, जिससे वे भी उस चीज का अनुभव कर पाएं जो मैंने पिछले 13 वर्षों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महसूस की है।
विज्ञापन

बेहतरीन ड्रैग फिल्कर रहे
रुपिंदर पाल सिंह का नाम भारत के सफल ड्रैग फिल्करों में शुमार है। उन्होंने 2008 में डेब्यू करने के बाद अपने कॅरिअर में भारत की तरफ से 223 मैचों में भाग लेकर 119 गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2002 में चंडीगढ़ से शुरू हुआ था हॉकी का सफर
रुपिंदर पाल सिंह चंडीगढ़ हॉकी अकादमी में 2002 के बैच में आए थे। यहां पर हॉकी की कड़ी ट्रेनिंग लेने के बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 2007 में जूनियर हॉकी टीम में जगह बना ली थी। टोक्यो ओलंपिक में रुपिंदर पाल सिंह ने कुल 4 गोल दागे। इनमें 2 पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए किए। यह उनका दूसरा ओलंपिक था।

कोच बोले- बेहतर रहा रुपिंदर का हॉकी सफर
शहर की सेक्टर-42 स्थित खेल विभाग की हॉकी अकादमी के मौजूदा समय के वरिष्ठ कोच गुरदिंर सिंह ने कहा कि जब वह अकादमी में था तो उसे सभी बॉब के नाम से जानते थे। हॉकी में उसका सफर बेहतर रहा। टोक्यो ओलंपिक में बेहतर खेला। अच्छे समय पर संन्यास ले लिया।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed