{"_id":"632db676909c0e217a7c785a","slug":"officials-making-excise-policy-in-punjab-will-not-be-able-to-go-abroad-without-ed-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED का शिंकजा: पंजाब में आबकारी नीति बनाने वाले अधिकारी बिना अनुमति नहीं जा सकेंगे विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED का शिंकजा: पंजाब में आबकारी नीति बनाने वाले अधिकारी बिना अनुमति नहीं जा सकेंगे विदेश
Fri, 23 Sep 2022 07:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Sep 2022 07:11 PM IST
सार
नई आबकारी नीति में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछली सरकार की नीति में बड़े बदलाव करके इसे लागू किया था। वहीं, शराब कारोबारियों ने इस नीति को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी थी। पंजाब में विपक्षी पार्टियों ने भी इस मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की आबकारी नीति बनाने वाले अधिकारियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। पंजाब में दिल्ली मॉडल आधारित आबकारी नीति बनाने वाले अधिकारी ईडी की मंजूरी के बाद ही देश से बाहर जा सकेंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन अधिकारियों को मामले की जांच के लिए अगले सप्ताह दिल्ली बुलाया जा सकता है। अधिकारियों से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
गौर हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में पंजाब के आबकारी आयुक्त वरुण रूजम के आवास पर रेड की थी। इसके बाद ईडी की टीम संयुक्त आयुक्त आबकारी नरेश दुबे के पंचकूला स्थित आवास पर गई थी। इस दौरान दोनों अधिकारियों के घर से कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए थे। हालांकि अभी उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ईडी इस मामले की जांच कर रही है। नई आबकारी नीति में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछली सरकार की नीति में बड़े बदलाव करके इसे लागू किया था। वहीं, शराब कारोबारियों ने इस नीति को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी थी। पंजाब में विपक्षी पार्टियों ने भी इस मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीबीआई ने दिल्ली के आबकारी घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर छापामारी करके उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया था।
विज्ञापन