फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Officers should be available on mobile even after leave and duty in Punjab

मान सरकार का आदेश: छुट्टी और ड्यूटी के बाद भी मोबाइल पर उपलब्ध रहें अधिकारी

Sun, 27 Apr 2025 11:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:17 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ड्यूटी के बाद और छुट्टी वाले दिन भी मोबाइल पर उपलब्ध रहें। यह आदेश दफ्तरी कामकाज में देरी और जनता से जुड़े कार्यों में बाधा को रोकने के लिए जारी किया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Officers should be available on mobile even after leave and duty in Punjab
भगवंत मान - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ड्यूटी के बाद और छुट्टी वाले दिन भी मोबाइल पर उपलब्ध रहें। यह आदेश दफ्तरी कामकाज में देरी और जनता से जुड़े कार्यों में बाधा को रोकने के लिए जारी किया गया है। कार्मिक विभाग के सचिव ने सभी विशेष मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को आदेश की प्रति भेजकर इसके कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मोबाइल बंद करने से कामकाज प्रभावित
आदेश में कहा गया है कि कई बार अधिकारी ड्यूटी के बाद या छुट्टी के दिन अपने मोबाइल बंद कर लेते हैं या नेटवर्क कवरेज से बाहर रहते हैं। इससे प्रशासनिक कार्यों में देरी होती है और जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की निरंतर उपलब्धता को अनिवार्य किया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें नशे के खिलाफ अभियान, गांवों में विकास कार्य, स्कूलों में उद्घाटन समारोह, और नई परियोजनाओं की शुरुआत शामिल हैं। इन परियोजनाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की उपलब्धता जरूरी है। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी स्तर पर कार्यों में बाधा न आए।
विज्ञापन

 

प्रशासनिक सुधारों का हिस्सा
इस आदेश से पहले पंजाब सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस विभागों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए हैं। तहसीलों में तबादले किए गए और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाया गया। यह नया आदेश प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक और कदम है।

आदेश का कड़ाई से पालन
कार्मिक विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों को मोबाइल बंद करने या अनुपलब्ध होने की स्थिति में जवाबदेही तय की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed