{"_id":"615b39be8ebc3eb34c6bd3ee","slug":"officers-not-resolving-complaints-that-came-to-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: मंत्रियों के पास आईं शिकायतें निपटाने में अफसरों की खानापूर्ति, दिखा रहे निस्तारण, वास्तव में मामला लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: मंत्रियों के पास आईं शिकायतें निपटाने में अफसरों की खानापूर्ति, दिखा रहे निस्तारण, वास्तव में मामला लंबित
Tue, 05 Oct 2021 12:47 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:47 AM IST
सार
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न मंत्रियों के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत जांच करें। निपटान होने तक उनका रिकॉर्ड रखें। आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सरकारी अधिकारी मंत्रियों के पास आईं शिकायतों को निपटाने में लापरवाही बरत रहे हैं। खानापूर्ति के लिए शिकायतें एक से दूसरे अधिकारी को भेजी जा रहीं हैं और समाधान नहीं हो रहा। मंत्रियों के स्टेटस रिपोर्ट मांगने पर निपटारा दिखा रहे, लेकिन वास्तव में शिकायत निचले स्तर पर लंबित होती है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न मंत्रियों के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत जांच करें। निपटान होने तक उनका रिकॉर्ड रखें। आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, मंडलीय आयुक्तों, डीसी व एसडीएम को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि विभिन्न मंत्रियों के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों को संबंधित विभागों में आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। उन्हें कुछ अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते, जिससे शिकायतकर्ता बार-बार मंत्रियों के पास पहुंचते हैं। इससे अच्छा संदेश नहीं जाता। इस वजह से सरकार के सख्त निर्देश हैं कि अधिकारी, मंत्रियों के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का समाधान विस्तृत जांच के साथ करें। अगर भविष्य में इस तरह की लापरवाही अधिकारी स्तर पर दोबारा सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन