{"_id":"d134921bdb5033b2986ba42b8e11d1af","slug":"officer-made-committees-which-hear-complaints-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियां गठित करें अफसर, जो सुनें बिजली की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियां गठित करें अफसर, जो सुनें बिजली की शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह ने बिजली वितरण निगमों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सब डिवीजन, डिवीजन तथा सर्कल स्तर पर उपभोक्ताओं की समितियों का गठन करें।
विज्ञापन
ये समितियां बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का उचित निवारण सुनिश्चित करेंगी और उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई भी करेंगी।
देवेंद्र सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को उचित और तत्पर सेवा उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक उपमंडल, मंडल और सर्कल स्तर पर पांच से सात सदस्यों वाली उपभोक्ताओं की समितियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
समिति में सम्मिलित होने वाले सदस्य ऐसे होंगे जिनकी ओर बिलों की बकाया राशि और बिजली चोरी के मामले नहीं होने चाहिए।
समिति के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों से होने चाहिए, ताकि समिति में प्रत्येक श्रेणी के उपभोक्ता का प्रतिनिधित्व हो सके। समिति उपभोक्ताओं द्वारा उनके सामने लाई गई शिकायतों की सुनवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि शिकायतें तत्परता से सुनी जाएं। शिकायत का एक सप्ताह में निवारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उपमंडल स्तर पर गठित की गई समिति प्रत्येक सोमवार को तथा मंडल स्तर पर संबंधित समिति माह के प्रत्येक दूसरे व तीसरे सोमवार को बैठकों का आयोजन करेंगी। इसी प्रकार सर्कल स्तर पर गठित की गई समिति की हर महीने के चौथे सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संबंधित अधिकारी करेंगे।