फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Offensive tampering with Rahul Gandhi's photo in Tohana

राहुल गांधी की तस्वीर से कर दी आपत्तिजनक छेड़छाड़, फेसबुक पर अपलोड की...भड़के कांग्रेसी

Wed, 12 Sep 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा) Updated Wed, 12 Sep 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Offensive tampering with Rahul Gandhi's photo in Tohana
सांकेतिक तस्वीर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो से आपत्तिजनक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसके बाद कांग्रेसी नेता काफी खफा हैं। घटना हरियाणा के टोहाना की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो से आपत्तिजनक छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने मंगलवार को टोहाना डीएसपी जोगिंद्र शर्मा से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन


पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष व पार्षद रामकुमार सैनी ने बताया कि फेसबुक पर संजीव कुमार नाम की आईडी से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें राहुल गांधी की फोटो से छेड़छाड़ कर फोन में आपत्तिजनक तस्वीर देखते हुए दिखा कर, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का मजाक उड़ाया गया है। यह पोस्ट फेसबुक पर एक अन्य आईडी सुप्रिया द्वारा अपलोड की गई है, जिसे संजीव कुमार की आईडी से शेयर किया गया है। 
विज्ञापन


जब इस पोस्ट को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देखा तो उनमें इसके प्रति रोष हो गया। रामकुमार सैनी ने बताया कि कुछ शरारती तत्व कांग्रेस अध्यक्ष की बढ़ती लोकप्रियता से चिढ़ कर उनकी छवि धूमिल करना चाहते है। इस अवसर पर कांशीराम पूर्व चेयरमैन पंचायत समिति टोहाना, बिट्टू सिंह पूर्व सरपंच, पार्षद प्रतिनिधी राजीव गोयल, सुरेश सेठी, संजय सपड़ा, बलकार सैनी पूर्व कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हल्का टोहाना, प्रवीण कुमार एसएसयूआई हल्का अध्यक्ष, सुखविन्द्र सैनी, राजेश वाल्मीकि, बिटटू वाल्मीकि, अमृत पाल बाजीगर, नवदीप राजन, अमन गर्ग, प्रेम सैनी, बलविन्द्र सिंह, हनी गुरदित्ता, अनुप कुमार, योगेश कुमार, कपिल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed