फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Odd-even impose for next 10 days in 11 markets of Chandigarh

चंडीगढ़: शास्त्री मार्केट समेत 11 बाजारों में अगले 10 दिन तक ऑड-ईवन, प्रशासन ने लिया फैसला

Fri, 14 Aug 2020 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 09:31 PM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया फैसला 
  • सेक्टर-18 की इलेक्ट्रानिक मार्केट में भी ऑड-ईवन लागू
  • सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में बेसमेंट की कई दुकानें रहेंगी बंद

विज्ञापन
Odd-even impose for next 10 days in 11 markets of Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने अगले 10 दिनों के लिए शहर के 11 बाजारों में पहले की तरह ऑड-ईवन सिस्टम को लागू करने का फैसला किया है। इसके अलावा सेक्टर-18 की इलेक्ट्रानिक मार्केट में भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऑड-ईवन लागू कर दिया है। वहीं, सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट की भी कई दुकानों को अगले 10 दिन तक बंद रखने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन

             
आदेशों के अनुसार, सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट, बुड़ैल चौक स्थित ओल्ड पीएनबी बैंक के पास वाली मार्केट, सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्टर-15 की पटेल मार्केट, सेक्टर-8 की इंटरनल मार्केट, सेक्टर-20 की आजाद और पैलेस मार्केट, सेक्टर-21 की बूथ मार्केट, सेक्टर-19 के पालिका बाजार व सदर मार्केट और सेक्टर-27 की जनता मार्केट और सेक्टर-18 की इलेक्ट्रानिक मार्केट की दुकानें अब अगले 10 दिनों तक ऑड-ईवन फार्मूले के तहत ही खोली जाएंगी।
विज्ञापन


यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा की तरफ से जारी किए गए हैं। उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि यह आदेश 15 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक लागू रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुखना लेक भी अगले आदेश तक शनिवार और रविवार को बंद रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-22 की बेसमेंट मोबाइल मार्केट अगले 10 दिनों के लिए बंद 
कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए यूटी प्रशासन ने सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट की बेसमेंट स्थित दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। प्रशासन ने सेक्टर-22 की बेसमेंट मोबाइल मार्केट की एससीओ 1010-11 राधा मार्केट, एससीओ 1030-31 अटारी मार्केट, एससीओ 1004 स्वीटी मार्केट और एससीओ 1003-04 को अगले 10 दिनों के लिए बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।


यह दुकानें 8 अगस्त से ही बंद हैं। इसके अलावा सेक्टर-43 की स्कूटर रिपेयर मार्केट हर रविवार के दिन बंद रहेगी। आदेशों में कहा गया है कि हर हफ्ते इन आदेशों की समीक्षा होगी। वहीं, इन आदेशों को लागू करने की जिम्मेदारी एसडीएम और मार्केट एसोसिएशन की होगी। नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed