फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Observing blocked roads and lanes, the Governor directed the Municipal Corporation and the administration to have them cleared promptly.

Chandigarh News: बंद रोड गलियां देख गवर्नर ने दिए निर्देश जल्द साफ करवाएं नगर निगम व प्रशासन

Sun, 12 Jul 2026 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Observing blocked roads and lanes, the Governor directed the Municipal Corporation and the administration to have them cleared promptly.

विज्ञापन
चंडीगढ़। वीरवार दिन और रात हुई बारिश ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। कई सेक्टरों में रोड गलियां (स्टॉर्म वाटर इनलेट) बंद होने से सड़कों पर पानी भर गया। शुक्रवार सुबह पंजाब के गवर्नर एवं यूटी प्रशासक के डड्डूमाजरा में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की नजर सेक्टर-25 डी-25 वेस्ट की जलभराव वाली सड़क पर पड़ी। यहां रोड गलियां बंद होने के कारण पानी जमा था। इसे देखते हुए प्रशासक के चीफ सेक्रेटरी ने नगर निगम और प्रशासन के चीफ इंजीनियर को रोड गलियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि रोड गलियां बंद होने के कारण ही पिछले सप्ताह सेक्टर-7 में कई वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया था। इसके बाद प्रशासन के चीफ इंजीनियर ने पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन को सेक्टर-25 डी-25 वेस्ट में रोड गलियां साफ कर जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने भी एक्सईएन पब्लिक हेल्थ को सेक्टर-7 और सेक्टर-26 की बंद रोड गलियां तत्काल साफ कराने को कहा।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बारिश थम गई थी, लेकिन कई स्थानों पर पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहा। इसके बाद नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में रोड गलियों की सफाई में जुट गईं। सेक्टर-26 ईस्ट में भी रोड गलियां बंद होने से जलभराव की स्थिति बनी रही बारिश के बाद सेक्टर-24 की वी-4 रोड, सेक्टर-23-24, सेक्टर-22, 21 समेत कई क्षेत्रों की सर्विस रोड (वी-6 रोड) पर भी रोड गलियां बंद मिलीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंदरूनी सड़कों की रोड गलियों की नियमित सफाई नहीं हुई। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सफाई कर्मचारी को इनकी सफाई करते नहीं देखा। लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान कचरा स्टॉर्म वाटर लाइन में चला जाता है, जिससे निकासी व्यवस्था और प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
सभी क्षेत्रों की रोड गलियां साफ कराई गई हैं। उनके अनुसार बारिश के दौरान पेड़ों की टहनियां और कचरा दोबारा इनलेट में फंस जाता है जिससे जलनिकासी बाधित होती है। उन्होंने कहा कि निगम का स्टाफ दिन-रात बंद रोड गलियों की निगरानी और सफाई में लगा हुआ है। - संजय अरोड़ा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed