फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Observers will take charges in Haryana Congress

हरियाणा कांग्रेस में ऑब्जर्वर संभालेंगे कमान

Sat, 31 May 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 May 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
Observers will take charges in Haryana Congress

हरियाणा कांग्रेस में अब ऑब्जर्वर संगठन की कमान संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन


तंवर ने यहां जारी बयान में कहा कि पांच जून से शुरू हो रहे कांग्रेस के विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए जिला, ब्लॉक स्तर पर ऑब्जर्वर लगाए गए है। प्रदेश, जिला, ब्लाक कार्यकारिणी पहले ही भंग हो चुकी हैं। ये ऑब्जर्वर कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां करेंगे।
विज्ञापन


साथ में विधानसभा चुनाव के बारे में फीडबैक लेंगे। उन्होंने कहा कि सोनीपत से शुरू होने वाले विशेष प्रचार अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डा. शकील अहमद, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा की सहप्रभारी आशा कुमारी भी उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त ऑब्जर्वर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनावों तक अगले तीन महीने की रणनीति भी तैयार करेंगे और पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे। ये ऑब्जर्वर पार्टी नेताओं के साथ-साथ अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, महिला कांग्रेस आदि के पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेंगे।

ज्यादातर ऑब्जर्वर पार्टी के पुराने और समर्पित नेता, कार्यकर्ता है। जिनमें कई पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी भी शामिल है। नई कार्यकारिणी के गठन तक यही ऑब्जर्वर संगठन की गतिविधियों को तेज करेंगे।


उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से ऑब्जर्वर की नियुक्ति को औपचारिक स्वीकृति भी मिली है। यह ऑब्जर्वर तीन महीने तक संगठन की गतिविधियों में कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन के साथ-साथ फीडबैक लेते हुए पार्टी के नेतृत्व तक अपनी रिपोर्ट पहुंचाएंगे।

ये हैं जिला आब्जर्वर
पंचकूला : सुभाष चौधरी, अंबाला : अर्जुन सिंह, यमुनानगर : कैलाशो सैनी, कुरुक्षेत्र : निर्मल सिंह, कैथल : साहब सिंह सैनी, करनाल : रामकिशन गुर्जर, पानीपत : जयवीर वाल्मीकि, सोनीपत : बीबी बत्तरा, जींद : धर्म सिंह छोक्कर, फतेहाबाद : बिजेंद्र कादियान, सिरसा : बचन सिंह आर्य, हिसार : कृष्ण मूर्ति हुड्डा, भिवानी : प्रो. छतर पाल सिंह, रोहतक : अनिल ठक्कर, झज्जर :राव दान सिंह, महेंद्रगढ़ : वासुदेव शर्मा, रेवाड़ी : रामबीर पटौदी, गुड़गांव : आजाद मोहम्मद, मेवात : उदय भान, पलवल : ललित नागर, फरीदाबाद : जसवंत बावल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed