{"_id":"6655585538acfdb6f005e427","slug":"objectionable-video-of-cabinet-minister-of-punjab-government-surfaced-before-loksabha-election-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सियासी भूचाल: चुनाव से पहले आप के मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सियासी भूचाल: चुनाव से पहले आप के मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
Tue, 28 May 2024 09:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 09:37 AM IST
सार
पंजाब में एक जून को मतदान होना है। चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। ऐसे में इस नए वीडियो ने आप की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
- फोटो : X/AAP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा मतदान से पहले पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है। पंजाब सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर बग्गा ने यह वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है।
भाजपा नेता बग्गा ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कैबिनेट मंत्री ने 21 साल की एक युवती, जो नौकरी की तलाश में थी, उसे वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक शब्द कहे। बग्गा ने दावा किया कि मंत्री खुद भी आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस मामले के संज्ञान में आते ही राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।
चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री के गरिमामयी पद पर इस प्रकार का अगर मामला सामने आ रहा है, तो यह चिंताजनक है। इस पूरे मामले की पुलिस को जांच करनी चाहिए। आयोग ने कहा कि अगर यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो कैबिनेट मंत्री के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।