फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oath taking ceremony today... Avoid going towards Punjab Raj Bhawan

Chandigarh News: शपथ ग्रहण समारोह आज...पंजाब राजभवन की तरफ जाने से बचें

Wed, 31 Jul 2024 07:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony today... Avoid going towards Punjab Raj Bhawan
चंडीगढ़। पंजाब के नए राज्यपाल व यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया बुधवार को पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत पंजाब राजभवन के सामने भीड़ और यातायात के चलते 31 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की है। यह राजभवन के आसपास यातायात प्रवाह को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए किया गया है। इस दौरान आमंत्रित अतिथियों को हीरा सिंह चौक (5/6,7/8) से पंजाब राजभवन पहुंचने की सलाह दी गई है। केवल लाल स्टिकर वाले वाहन को ही पंजाब राजभवन में प्रवेश करने की अनुमति होगी। हरे रंग के स्टिकर वाले वाहन मुख्य सड़क पर गण्यमान्यों को उतारेंगे और ले जाएंगे। गुरु नानक ऑडिटोरियम के बाहरी गेट के पास पीआरबी और गोल्फ टर्न, 7/26 लाइट प्वाइंट से गुजरने के बाद सेक्टर 7, चंडीगढ़ में सड़क के एक तरफ पार्क करे। पुलिस ने सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया है वे अपने वाहन की सामने की विंडशील्ड पर अपने स्टिकर चिपका लें ताकि आसानी से पहचान हो सके। इसके अतिरिक्त उत्तर मार्ग से आने वाले वाहनों को सुखना झील रोड से बचने और आम जनता को भी सलाह दी जाती है कि वे सेक्टर-7/8 मोड़ से हीरा सिंह चौक की ओर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed