फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   oath on new year of officers for chandigarh

देखिए, नए साल पर क्या-क्या लिए अधिकारियों ने संकल्प?

Fri, 01 Jan 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Jan 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
oath on new year of officers for chandigarh

नववर्ष पर शहर को स्मार्ट बनाने और उनके सौंदर्यीकरण साथ आम लोगों को सुविधाएं देने को लेकर क्या रहा अधिकारियों का संकल्प।

विज्ञापन

चंडीगढ़ वासियों के चेहरों पर खुशी लाना

मेरा संकल्प है कि नए साल में चंडीगढ़ वासियों के चेहरों पर खुशी लाना। मैं बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित माहौल, बढ़िया ट्रैफिक व्यवस्था और लोगों के लिए स्वच्छ वायु वाले शहर के रूप में वर्ष 2016 को देखता हूं। नए साल में महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। बुजुर्गों की देखभाल, बच्चों का उचित पालन पोषण और युवाओं को रोजगार मिलें, इसके लिए प्रयास और तेज होंगे।- विजय कुमार देव, एडवाइजर, चंडीगढ़
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी बनाने का प्रण
सिटी ब्यूटीफुल को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रण लिया है। टॉप-20 स्मार्ट सिटी में आने के बाद जनवरी में इस पर काम शुरू हो जाएगा। कैपिटल कांप्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिलवाना भी लक्ष्य है। जुलाई तक इस पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके अलावा साल-2016 में तीन नए 50 बेड के अस्पतालों का शिलान्यास के बाद काम शुरू करवाना है। सेक्टर-48, धनास और मलोया में ये अस्पताल बनेंगे। उम्मीद है बजट मिलने के बाद साल के आखिर तक काम भी पूरा हो जाएगा। -अनुराग अग्रवाल, होम सेक्रेटरी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्टेट ऑफिस का डिजिटाइजेशन

नव वर्ष की शुरुआत में प्रॉपर्टी को आधार से लिंक करने का काम शुरू हो जाएगा। ज्योग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) की शुरुआत भी अगले महीने से कर दी जाएगी। उम्मीद है कि यह दोनों प्रोजेक्ट साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे। एस्टेट ऑफिस का डिजिटाइजेशन पूरा होने वाला है। नव वर्ष में एस्टेट ऑफिस की कार्यप्रणाली और बेहतर की जाएगी। - अजीत बालाजी जोशी, डीसी, चंडीगढ़

प्रदूषण कम करने के प्रयास
हमारा शहर चंडीगढ़ स्वस्थ और हरा-भरा बने। यहां प्रदूषण कम करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इसमें लोगों का सहयोग चाहिए। प्लास्टिक का प्रयोग न हो। हर घर में कूड़े की सही तरीके से छंटाई हो। इस प्रकार से यह शहर अन्य शहरों के लिए मानक बन सकता है।- दानिश अशरफ, मेंबर सेक्रेटरी पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी, चंडीगढ़ प्रशासन।

नागरिकों को देंगे बेहतर सुविधा
नए साल में शहर के नागरिकों को बेहतर पार्किंग और पार्क की सुविधा प्रदान करेंगे। इसके लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। सेक्टर-17 में बनी मल्टी लेवल पार्किंग की शुरूआत होगी। शहर के लोगों को पानी की लो प्रेशर से छुटकारा मिलेगा। हार्टिकल्चर के काम यानी पार्कों को और बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही शहर में बने टॉयलेट ब्लॉक को बेहतर लुक दिया जाएगा। इसका पुनर्निर्माण किया जाएगा। -मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम चंडीगढ़।

5.20 लाख पासपोर्ट बनाने का संकल्प
साल दर साल पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर वर्ष 2016 के लिए रीजनल पासपोर्ट आफिस ने इस साल 5.20 लाख पासपोर्ट बनाने का संकल्प रखा है। 2015 में पासपोर्ट कार्यालय ने 4.25 लाख पासपोर्ट जारी किए थे। -राकेश अग्रवाल, रीजनल पासपोर्ट अफसर

यात्रियों की शिकायतों को दूर करूंगा
मेरा 2016 का संकल्प है कि अंबाला मंडल के रेल यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करने पड़े। रेल यात्रियों की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करूंगा। मंडल के सभी स्टेशनों पर साफ-सुथरा रखने की ओर भी फोकस रहेगा। -दिनेश कुमार, डीआरएम अंबाला मंडल

जीएमसीएच 32 को ई हास्पिटल बनाना मेरा संकल्प
जीएमसीएच 32 को रीजन का पहला ई हास्पिटल बनाना मेरा संकल्प है। इस काम को मैं जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले पेशेंट की रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करूंगा। -प्रोफेसर अतुल सचदेवा, डायरेक्टर प्रिंसिपल जीएमसीएच 32

लोगों को और ज्यादा साफ हवा देने का
पॉल्यूशन को लेकर हर जगह चर्चा है। इसलिए साल 2016 का मेरा संकल्प है कि चंडीगढ़ के लोगों को और ज्यादा साफ हवा मिले। चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर न के बराबर है, इसके बावजूद इस स्तर को मेनटेन करने के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, उसे जरूर करूंगा। -संतोष कुमार, डायरेक्टर पर्यावरण विभाग

निगम में लोगों को भागदौड़ न करनी पड़े
नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के लिए लोगों को निगम के दफ्तर न आना पड़े, ऐसी सुविधाओं की दिशा में काम कर रहा हूं। उम्मीद है कि साल 2016 में कुछ ऐसा तोहफा मैं शहरवासियों को दे सकूं। यही मेरा 2016 का संकल्प है। -पी पुरुषार्था, कमिश्नर नगर निगम


आम जनता को पर्यावरण के प्रति सजग करने का
नये साल से प्रयास रहेगा कि जितना अधिक हो सके आम जनता को पर्यावरण के प्रति सजग किया जाए। साथ ही पर्यावरण बचाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस कड़ी में पहला प्रयास यह होगा कि अब से हर महीने के पहले वर्किंग डे पर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सभी जज और स्टाफ कर्मचारी पैदल या पैडल यानी साइकिल से ही कोर्ट आएंगे। इसके अलावा कोई चाहे तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी इस्तेमाल कर सकता है। इस दिन कोई भी कार का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह प्रयास सभी को पर्यावरण के प्रति संदेश देने के लिए किया जा रहा है। - एसके अग्रवाल,डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज

हर वर्ग के बच्चे तक पहुंचाएंगे रंगमंच
रंगमंच को हर वर्ग के बच्चों तक स्कूलों के जरिए पहुंचने का विशेष प्रयास करेंगे। चंडीगढ़ के रंगकर्मियों को नई तकनीक से रू-ब-रू करवाया जाएगा। इसके लिए वर्कशॉप लगाई जाएंगी जिनमें साउंड, सेट डिजाइन, वेशभूषा की नई जानकारियां दी जाएंगी। - सुदेश शर्मा, पंजाब संगीत नाटक एकेडमी के सेक्रेटरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed