फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of HIV patients increasing in Punjab

Punjab News: पंजाब में चुनौती बना HIV, एक साल में 10 हजार लोग संक्रमित, 88 बच्चे भी शामिल

Thu, 09 Mar 2023 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 08:40 PM IST
सार

रेडियो, एफएम, टीवी चैनल, सिनेमा व वेब पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग एचआईवी के बारे में जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी तरह स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Number of HIV patients increasing in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कैंसर जैसे घातक रोग से जंग लड़ रहे पंजाब में अब एचआईवी एक नई चुनौती बनकर उभरा है। एक साल में पूरे राज्य में 10,109 नए एचआईवी संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि संक्रमित लोगों में 88 किशोर हैं। इनकी उम्र 15 साल से भी कम है। औद्योगिक नगरी से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले लुधियाना जिले में पूरे सूबे में सबसे ज्यादा 1711 केस सामने आए हैं। इसके बाद बठिंडा में 1544, अमृतसर में 836, फरीदकोट में 708 और तरनतारन में 520 मामले सामने आ चुके हैं। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में विधायक डॉ. नच्छतर पाल के सवाल के उत्तर में दी। वहीं, उन्होंने कहा कि बीमारी से लड़ने की जंग भी चल रही है।

विज्ञापन


पंजाब में एचआईवी केसों की संख्या में बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण नशा माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार एक सीरिंज से कई लोग नशा करते हैं। यही वजह है कि प्रदेश में एचआईवी के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। बच्चे भी इस वजह से शिकार हो रहे हैं। हालांकि कई अन्य कारण भी इसके पीछे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों में 8155 पुरुष और 1847 महिलाएं हैं। वहीं 19 ट्रांसजेंडर तो 56 लड़के और 32 लड़कियां शामिल हैं। यह आंकड़े जनवरी तक के रिकॉर्ड में सामने आए है। 
विज्ञापन


रेडियो, एफएम, टीवी चैनल, सिनेमा व वेब पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग एचआईवी के बारे में जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी तरह स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें 6057 स्कूलों को कवर किया गया। इसके पीछे सोच है कि तंदरुस्त समाज का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एचआईवी संक्रमित होने के कई कारण होते हैं लेकिन 15 साल से कम उम्र के बच्चों में ज्यादातर नशे की एक सीरिंज का बार-बार इस्तेमाल करना अहम वजह है। नाबालिग बच्चे बीमारियों और नशे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं। इस कारण वह एक-दूसरे की इस्तेमाल की गई सीरिंज का नशे में इस्तेमाल करते हैं। इससे एचआईवी संक्रमण बच्चों में फैल सकता है। कृष्ण सोनी, क्लीनिकल साइकलोजॉजिस्ट, पीजीआआई चंडीगढ़।


 

राज्य में एचआईवी संक्रमण बढ़ने की मुख्य तौर पर दो वजह हैं। एक तो यह है कि एक ही सीरिंज का कई लोग इस्तेमाल करते हैं। दूसरी तरफ असुरक्षित यौन संबंध भी इसकी बड़ी वजह है। इस बारे में खुलकर बातचीत नहीं की जाती है। समाज को सक्रिय भूमिका निभाना होगा। तभी इस  संक्रमित रोग पर नकेल कसी जा सकती है। डॉ. अरीत कौर, पूर्व डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed