{"_id":"a62deb4b118db5317b51e497be787589","slug":"number-is-of-chandigarh-but-call-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, चंडीगढ़ का नम्बर मिलता है पंचकूला में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब, चंडीगढ़ का नम्बर मिलता है पंचकूला में
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sat, 31 May 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों चंडीगढ़ पुलिस का कंट्रोल रूम नंबर 100 डायल करने पर पंचकूला कंट्रोल रूम में जाकर मिल रहा है। ऐसा मनीमाजरा के हर दूसरे व्यक्ति के साथ हो रहा है। मनीमाजरा की सारी आबादी पंचकूला हरियाणा एरिया के बार्डर से लगती है।
विज्ञापन
इसके चलते मनीमाजरा की पुरानी आबादी से लेकर इंदिरा कालोनी और मौली जागरां तक के एरिया के लोग जब मुसीबत के समय चंडीगढ़ पुलिस के कंट्रोल रूम में 100 नंबर डॉयल करके सहायता मांगते हैं, तो उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। क्योंकि यहां से सारी कॉल पंचकूला के पुलिस कंट्रोल रूम में जाकर लगती है। ऐसे मनीमाजरा एरिया में नहीं आईटी पार्क के पास बसे किशनगढ़, भगवानपुरा गांव में भी हो रहा है।
विज्ञापन
मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप बागरा का कहना कि अकसर बाजार के दुकानदार पुलिस से सहायता मांगने के लिए फोन करते तो चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में हैं, लेकिन वह जाकर मिलता है पंचकूला कंट्रोल रूम में।
विज्ञापन
बागरा का कहना कि इस समस्या के चलते कई बार लोगों को पुलिस सहायता मिलने में देरी हो जाती है। प्रदीप बागरा ने बताया कि दो दिन पहले बाजार में एक एक्सीडेंट होने पर जब उन्होने वाहन चालक की मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया तो वह कॉल बार-बार जाकर पंचकूला लग रही थी।
वहीं चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम के इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि ऐसा फोन की टॉवर की लोकेशन के चलते होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कई बार कंपनियों को टॉवर लोकेशन ठीक करने को कह चुका है।
वहीं बलबीर सिंह ने कहा इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए उन्होंने पंचकूला पुलिस से भी टाईअप किया है, ताकि चंडीगढ़ पुलिस के कंट्रोल रूम पर आने वाली कॉल को वहां की पुलिस हमें साथ की साथ मैसज दे दे। ताकि जो चंडीगढ़ कंट्रोल रूम की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद कर सके।